पार्षद संध्या यादव ने विजयवर्गीय के बयान पर दी प्रतिक्रिया फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

Navbharat Exclusive: विवादित बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, संध्या यादव बोलीं- वह मेरे पिता तुल्य

Sandhya Yadav Statement : कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर BJP पार्षद संध्या यादव ने उन्हें पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर चल रही बात को अन्यथा न लें, हमारा पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Kailash Vijayvargiya Comment : मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भाजपा पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में है। इस बीच वार्ड नंबर 6 की भाजपा पार्षद संध्या यादव ने नवभारत लाइव से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि उनके बीच पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है। इधर कैलाश विजयवर्गीय ने बयान पर माफी भी मांग ली है।

नवभारत से बात करते हुए संध्या यादव ने बताया कि परसों उनके वार्ड में एक आयोजन हुआ था। वार्ड नंबर 6 विधानसभा-1 के अंतर्गत आता है और कैलाश विजयवर्गीय यहां के विधायक होने के साथ मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कार्यक्रम में विजयवर्गीय के साथ सांसद शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। इस दौरान भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम हुए। संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण भी किया गया।

‘कैलाश विजयवर्गीय मेरे पिता तुल्य’

संध्या यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय की बात को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन इसे दूसरे अर्थ में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय उनके पिता तुल्य हैं और वह उनकी पुत्री समान हैं। संध्या यादव ने बताया कि उनके पिता मीसाबंदी रहे हैं और जब कैलाश विजयवर्गीय पार्षद थे, तब उन्होंने उन्हें गोद में खिलाया है। इसी वजह से दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है।

कांग्रेस के सवालों पर भी दिया जवाब

कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जाने पर संध्या यादव ने राहुल गांधी के मंच पर मां के कथित अपमान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह मां का अपमान था और उन्होंने इसे देखा है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बीच का रिश्ता पिता-पुत्री वाला है। उन्होंने कहा कि बड़े-छोटों के बीच मोटा भाई, छोटा भाई, छोटी बहन या मोटी बहन जैसे संबोधन सामान्य तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं और विजयवर्गीय की बात को भी उसी भाव में लिया जाना चाहिए।

‘कैलाश विजयवर्गीय महिलाओं का अपमान नहीं करते’

संध्या यादव ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय कभी महिलाओं का अपमान नहीं करते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा महिलाओं का सम्मान किया जाता है। अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक मजदूर की बेटी हैं और वार्ड नंबर 6 से पार्षद हैं। उनके मुताबिक उन्हें जो सम्मान मिला है, वह भारतीय जनता पार्टी में ही मिला है।

विजयवर्गीय पहले ही जता चुके हैं खेद

इस मामले को लेकर कैलाश विजयवर्गीय भी पहले खेद प्रकट कर चुके हैं। उन्होंने अपने वीडियो में संध्या यादव को बेटी समान बताया था। अब संध्या यादव ने भी बयान जारी कर दोनों के बीच पिता-पुत्री के रिश्ते का हवाला देते हुए उनकी टिप्पणी को अन्यथा नहीं लेने की अपील की है।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?