कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद को लेकर ‘चौड़ाई’ वाली टिप्पणी पर मचा बवाल, कांग्रेस ने बीजेपी से मांगा जवाब

Kailash Vijayvargiya Viral Video : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने बयान को लेकर बीजेपी से महिला सम्मान पर जवाब मांगा है।
Kailash Vijayvargiya speaking  with BJP woman councillor
मंच से संबोधित करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Kailash Vijayvargiya On Sandhya Yadav : इंदौर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में विजयवर्गीय बीजेपी की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। उनके बयान के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय संध्या यादव को संबोधित करते हुए कहते हैं- “संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी।” इसके बाद वे महिलाओं की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए घर और बाहर, दोनों जगह काम करने की बात कहते हैं।

एक बयान, दो राजनीतिक नैरेटिव

कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर राजनीतिक नैरेटिव की लड़ाई शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब विपक्ष के नेताओं के किसी बयान या सोशल मीडिया पोस्ट को महिला सम्मान से जोड़कर सवाल खड़े किए जाते हैं, तो बीजेपी नेताओं के बयानों को लेकर भी वही पैमाना लागू होना चाहिए।

कांग्रेस बोली- कल मां के सम्मान की बात, आज महिला पार्षद पर टिप्पणी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने विजयवर्गीय के बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। चौरसिया ने कहा कि कल राहुल गांधी के मंच पर सामने आए मीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान से जोड़कर बीजेपी ने मुद्दा बनाया था, लेकिन आज उसी बीजेपी के मंत्री अपनी पार्टी की महिला पार्षद को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी से मांगा जवाब

अमित चौरसिया ने कहा कि बीजेपी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिला सम्मान को लेकर उसका मापदंड क्या है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्ष के बयानों पर अलग प्रतिक्रिया देती है, जबकि अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों पर अलग रवैया अपनाया जाता है।

Kailash Vijayvargiya speaking  with BJP woman councillor
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' में मंच विवाद पर सज्जन वर्मा का हमला, बोले- सरकारें आती-जाती रहती हैं

राहुल के कार्यक्रम के बाद नया सियासी मुद्दा

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पहले से बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी चल रही है। अब विजयवर्गीय का वायरल वीडियो इस राजनीतिक टकराव में नया मुद्दा बन गया है। मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच महिला सम्मान, बयानबाजी और राजनीतिक दोहरे मापदंड की बहस तक पहुंच गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com