अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Abhishek Banerjee House Clash: अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के बाहर TMC और BJP समर्थकों में झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए।
abhishek banerjee birthday tmc bjp clash
टीएमसी-बीजेपी समर्थकों में झड़पसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब @abhishekaitc
Published on: 
Updated on: 

TMC BJP Clash Kolkata: पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच झड़प की खबर सामने आई हैं। कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर, उनके जन्मदिन के मौके पर आधी रात को भारी हंगामा हुआ।

TMC और BJP समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के समर्थक उनके जन्मदिन के मौके पर उनके आवास के बाहर बैनर और पोस्टर लगा रहे थे, तभी वहां मौजूद स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हो गई। यह विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। इस झड़प के दौरान कुछ लोगों ने लोहे की छड़ों और हॉकी स्टिक का भी इस्तेमाल करने का आरोप है।

अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया वीडियो

अभिषेक बनर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर कई दिनों से रेकी की जा रही है। अभिषेक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लगातार दो दिनों की रेकी के बाद, आज रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया। फुटेज देखिए और खुद ही समझ लीजिए। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा।"

अभिषेक ने आगे लिखा "पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। फिर भी, न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया। पूरे राज्य में गुंडे बेखौफ होकर उपद्रव मचा रहे हैं, क्योंकि न्यायपालिका लगातार आंखें मूंदे बैठी है। महोदय, मूक दर्शक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद!"

abhishek banerjee birthday
अभिषेक बनर्जी पोस्टसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब @abhishekaitc

अभिषेक बनर्जी ने दिया धरना

कोलकाता में ममता बनर्जी की एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास पर हमले का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे उनके, उनके समर्थकों और कोलकाता पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।

abhishek banerjee birthday tmc bjp clash
वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका