त्योहारी सीजन में एमपी से गुजरेंगी 6 स्पेशल ट्रेन, यूपी बिहार जाना होगा आसान फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

MP के यात्रियों के लिए रेलवे की राहत, इंदौर समेत कई स्टेशनों से गुजरेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, UP जाना होगा आसान

MP Special Trains : त्योहारी और शादियों के सीजन में पश्चिम रेलवे ने मप्र यात्रियों को राहत दी है। इंदौर, रतलाम, उज्जैन और नागदा से होकर यूपी बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

शाजेब खान

Highlights :

  • रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया।

  • इंदौर स्टेशन से होकर गुजरेगी आंबेडकर नगर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन।

  • रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।

Six Special Trains From MP to UP and Bihar : त्योहारी सीजन और शादी के शुभ मुहूर्त के चलते ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एमपी के यात्रियों को राहत दी है। रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।

इनमें आंबेडकर नगर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इंदौर स्टेशन से होकर गुजरेगी जबकि दूसरी ट्रेनों से रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

इंदौर से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

आपको बता दें, ट्रेन नंबर 09327 आंबेडकर नगर गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर को शाम 6 बजे आंबेडकर नगर से रवाना होगी। ये शाम 6:30 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 6:40 बजे रवाना होगी। फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और उज्जैन होते हुए ट्रेन मंगलवार रात 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन से इंदौर और आसपास के यात्रियों को यूपी जाने के लिए ज्यादा ऑपशन मिल जाएंगे।

अहमदाबाद से बरौनी के लिए दो स्पेशल ट्रेन

वहीं ट्रेन नंबर 09459 अहमदाबाद बरौनी स्पेशल 22 नवंबर को रात 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। ये सुबह 6:50 बजे रतलाम और 7:48 बजे नागदा जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 05226 अहमदाबाद बरौनी स्पेशल 24 नवंबर को दिन के 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। ये दाहोद, रतलाम, नागदा और उज्जैन जिला होते हुए गुरुवार की तड़के सुबह 3 बजे बरौनी पहुंचेगी।

बांद्रा और वलसाड से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबर 09171 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा से रवाना होगी। ये दोपहर 2:30 बजे रतलाम और 3:23 बजे नागदा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09137 वलसाड रक्सौल स्पेशल 22 नवंबर को रात 10:20 बजे वलसाड से चलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 5:25 बजे रतलाम और 6:53 बजे नागदा स्टेशन पर ठहराव लेगी।

उधना गोरखपुर स्पेशल की वापसी सेवा भी मिलेगी

ट्रेन नंबर 05018 उधना गोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। ये रात 9:28 बजे रतलाम और 10:23 बजे नागदा पहुंचेगी तथा अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर उधना स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक इन विशेष ट्रेनों से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बरौनी और समस्तीपुर जाने वाले यात्रियों को और भी अच्छे ऑपशन मिल जाएंगे।

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल