उज्जैन में ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सोमवार से सुबह 9 बजे से लगेंगी नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं

Ujjain School News : उज्जैन में शीतलहर और गिरते तापमान के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। सोमवार से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी। आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
ujjain school timing change
उज्जैन में स्कूलों की टाइमिंग बदलीफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उज्जैन में ठंड ने पकड़ी रफ्तार।

  • ठंड के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली।

  • नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का टाइम बदला।

  • सोमवार से 9 बजे से लगेगी क्लास।

Ujjain School Timing Changed Due to Cold : उज्जैन जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के बीच जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव और सुबह के समय तापमान में गिरावट को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगी।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, सोमवार से जिले के किसी भी स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगाई जा सकेंगी।

नर्सरी से 8वीं तक की क्लास 9 बजे से लगेगी

उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को भी इसके दायरे में रखा गया है। यानी स्कूल चाहे किसी भी बोर्ड से संचालित हो, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं की जा सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य रहेगा।

छोटे बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया फैसला

प्रशासन ने यह निर्णय सुबह के समय बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है। सुबह जल्दी स्कूल जाने के दौरान बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ता है। तापमान में लगातार गिरावट के बीच बच्चों को सर्दी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से स्कूलों का समय आगे बढ़ाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री द्वारा जारी आदेश में स्कूलों को निर्धारित समय का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ujjain school timing change
भोपाल: पति से विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत

सोमवार से नई व्यवस्था के तहत लगेंगी कक्षाएं

नए आदेश के बाद सोमवार से उज्जैन जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे या उसके बाद ही शुरू होंगी। हालांकि, आदेश में फिलहाल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के समय में बदलाव का उल्लेख नहीं किया गया है। जिला प्रशासन का यह कदम ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को राहत देने के लिए उठाया गया है। अभिभावकों को भी अब बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड में जल्दी स्कूल भेजने की चिंता से राहत मिलेगी।