वन विभाग की टीम पर पथराव, थाने में की शिकायत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
गुना

गुना में वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची टीम पर पथराव, रेंजर - डिप्टी रेंजर ने भागकर बचाई जान

Guna Forest Land Encroachment : गुना के विलास जंगल में 120 से 125 बीघा वनभूमि पर कब्जा कर गेहूं बोने का आरोप है। अतिक्रमण हटाने और प्लांटेशन कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर गोफन से पथराव किया गया।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • गुना के विलास जंगल में वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला।

  • प्लांटेशन का काम कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव।

  • गोफन से पत्थर फेंकने का वन अमले ने लगाया आरोप।

Guna Attack on Forest Department Team : गुना शहर से सटे विलास के जंगल में वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बोने का मामला सामने आया है। वन विभाग के मुताबिक करीब 120 से 125 बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण कर बुवाई की गई थी। कब्जा हटाने और प्लांटेशन का काम कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर कथित तौर पर गोफन से पथराव किया गया।

गोपन से अचानक हुए पथराव को देखकर टीम घबरा गई और किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।। डिप्टी रेंजर की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

25 हेक्टेयर वनभूमि पर कब्जे का आरोप

गुना शहर के दक्षिण रेंज के विलास बीट में वन विभाग ने अतिक्रमण रोकने के लिए करीब 22 से 25 हेक्टेयर जमीन पर प्लांटेशन कराया था। विभाग का आरोप है कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने जंगल की जमीन की सफाई कर वहां गेहूं की फसल बो दी। इसकी जानकारी मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत भार्गव और विलास बीट प्रभारी डिप्टी रेंजर महेश पुरी गोस्वामी 8 से 10 वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

प्लांटेशन के लिए खुदवाए जा रहे थे गड्ढे

वन विभाग की टीम निजी जेसीबी की मदद से प्लांटेशन क्षेत्र की सफाई करा रही थी और बचे हुए हिस्से में पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बिना बातचीत किए वापस लौट गए। वन विभाग के अनुसार दोपहर में वे दोबारा पहुंचे और महिलाओं व बच्चों को आगे कर विवाद करने लगे।

गोफन से पथराव, मौके से पीछे हटी टीम

आरोप है कि दोपहर में पहुंचे लोगों ने गोफन से वन अमले पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गोपन से अचानक हुए पथराव को देखकर टीम घबरा गई और किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।। निजी जेसीबी चालक भी वाहन लेकर वहां से निकल गया। वनकर्मियों ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी सुरक्षा की। घटना की जानकारी वरिष्ठ वन अधिकारियों को दी गई।

दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डिप्टी रेंजर महेश पुरी गोस्वामी ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ग्राम विलास निवासी भीमा यादव और हल्के यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने पथराव की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

850 सीटों से खत्म हो जाएगा लोकतंत्र.. राहुल गांधी ने DMK से परिसीमन बिल के विरोध की अपील की, बढ़ी सियासी हलचल

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- शोभा सिंह की जयंती पर स्मारक सिक्का जारी होगा

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, क्या परिसीमन बिल पर फंस जाएगी सरकार? सपा सांसदों को मिले सख्त निर्देश

पीएम मोदी को मिला नया दोस्त, ड्रग्स की चुनौती को किया पार, मन की बात में सुनाया पूरा किस्सा

भगवान राम को आज चढ़ेगा तिलक, ट्रेन से अयोध्या पहुंचे जनकपुर के तिलकहरू