गुना में 16 साल की लड़की लापता, CCTV फुटेज में युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी किशोरी, SP ऑफिस पहुंचे परिजन

Guna SP office Family Complaint : गुना के आरोन में 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। CCTV फुटेज में युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। परिजन SP ऑफिस पहुंचे।
guna girl missing cctv footage
गुना में लापता हुई 16 वर्षीय लड़कीफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गुना के आरोन से अचानक लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी।

  • CCTV फुटेज में एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी लड़की।

  • परिजनों ने कुलदीप कुशवाह नामक युवक पर लगाया लड़की को ले जाने का आरोप।

  • पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की।

Guna Missing Girl Case : गुना के आरोन में 16 साल की लड़की के लापता होने से परिवार परेशान है। सामने आए CCTV फुटेज में किशोरी रात के अंधेरे में एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दे रही है। किशोरी की मां ने कुलदीप कुशवाह नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।

इधर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच परिवार को कुछ ऐसे फोन कॉल भी आए, जिनमें किशोरी को तलाशने और आरोपी को पकड़वाने के नाम पर पैसों की मांग की गई है।

रात में अचानक गायब हुई किशोरी

लड़की के परिजनों का कहना है कि 22 नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब एक बजे मां की नींद खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

CCTV में युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी

किशोरी का पता लगाने के लिए परिजनों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। इनमें 23 नवंबर की रात 12:12 बजे किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर जाती नजर आई। फुटेज में युवक उसे अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिजनों ने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को भी सौंपी है। मां ने युवक कुलदीप कुशवाह पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। परिजनों की शिकायत पर गुना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिसकर्मी बनकर फोन करने वालों ने मांगे पैसे

इधर किशोरी के जीजा का आरोप है कि परिवार के पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आ रहे है। कॉल करने वालों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दावा किया कि किशोरी मिल गई है। इसके बाद उसे वापस लाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर रुपए मांगे गए। जांच में ये कॉल फर्जी पाए गए हैं।

guna girl missing cctv footage
सागर में कलारी के बाहर डॉक्टरों की तैनाती पर विवाद, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने उठाए सवाल

एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार

बेटी का पता नहीं चलने और फर्जी फोन कॉल आने के बाद परिजन बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी और किशोरी का पता लगाने की मांग की है।