अखिलेश यादव का बड़ा दांव, क्या परिसीमन बिल पर फंस जाएगी सरकार? सपा सांसदों को मिले सख्त निर्देश

Samajwadi Party Whip Delimitation Bill: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा था कि सपा महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।
akhilesh yadav
अखिलेश यादव(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • परिसीमन विधेयक को लेकर सपा ने साफ़ किया अपना रुख

  • सत्र में अपने सांसदों को दिया पूरी अ​वधि के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश

  • सपा के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Samajwadi Party MP's To Oppose Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना रुख तय कर लिया है। संसद के आगामी विशेष सत्र में सपा के सांसद परिसीमन बिल का विरोध करेंगे। सपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों के लिए तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया गया है। इसमें सांसदों को सदन की कार्यवाही के दौरान पूरे समय सदन में रहने और सरकार के विधेयकों के विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया गया है।

तीन पंक्ति का व्हिप जारी

यह व्हिप समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक और लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव की तरफ से जारी किया गया है। इस तीन पंक्ति के व्हिप में कहा गया है कि 30 नवंबर 2026 से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है जो 3 दिसंबर तक चलेगा।

इस सत्र में सरकार संविधान (132वां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 और संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक 2026 ला रही है। इसमें सपा सांसदों को पूरी अ​वधि के दौरान उपस्थित रहने को कहा गया है।

akhilesh yadav
क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

लोकसभा में हैं सपा के 37 सांसद

धमेंद्र यादव ने लोकसभा के सभी सपा सांसदो को यह पत्र भेजा है। इसके व्हीप के जरिए समाजवादी पार्टी ने साफ किया है कि उसके सांसद सदन में इन विधेयकों को विरोध करेंगे। सपा के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। सपा सांसदों के विरोध में उतरने से सरकार के लिए परिसीमन बिल के पक्ष में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की और मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सरकार अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटी है।

बीजेपी पर लगाया आरोप

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा ​था कि सपा महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा सीटें बढ़ाना चाहती है।

akhilesh yadav
अखिलेश की पोस्ट से परिसीमन बिल पर यूपी में सियासी घमासान, केशव-ब्रजेश बोले- सपा महिलाओं के हक में रोड़ा बनी