850 सीटों से खत्म हो जाएगा लोकतंत्र.. राहुल गांधी ने DMK से परिसीमन बिल के विरोध की अपील की, बढ़ी सियासी हलचल

Rahul Gandhi on Delimitation: राहुल गांधी ने परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने के लिए एमके स्टालिन से साथ मांगा। उन्होंने 850 सीटों के प्रस्ताव को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
rahul gandhi request mk stalin
राहुल गांधी, एमके स्टालिनसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

  • राहुल ने DMK से परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की।

  • राहुल गांधी का आरोप है कि 850 सीटों का प्रस्ताव BJP-RSS को चुनावी नक्शा अपने फायदे के लिए बदलने का अवसर देगा।

Rahul Gandhi Request MK Stalin: परिसीमन विधेयक को लेकर इंडिया गठबंधन विपक्ष को एकजुट करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से अपील की है कि वे परिसीमन बिल को अपना समर्थन न दें।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं, थिरु एम.के. स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। हम उनसे और DMK से अनुरोध करेंगे कि वे परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करें। सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।"

राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से की अपील

राहुल गांधी ने दावा किया कि यदि परिसीमन बिल आता है तो इससे BJP-RSS को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।

उन्होंने एमके स्टालिन से अपील करते हुए लिखा, कि "स्टालिन हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह डटे रहे हैं। राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।"