भगवान राम को आज चढ़ेगा तिलक, ट्रेन से अयोध्या पहुंचे जनकपुर के तिलकहरू

Janakpur Ayodhya Train: जनकपुर से पहली बार तिलकहरुओं का जत्था ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहा है। सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत से रामलला के दर्शन आसान होंगे। भारत-नेपाल रिश्तों को मजबूती मिलेगी।
Ram Jee
प्रभु राम जी प्रतिमा अयोध्या स्थित राम मंदिर में।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जनकपुर से तिलकहरुओं का समूह पहली बार सरयू-कमला एक्सप्रेस से अयोध्या आ रहा है। नेपाली श्रद्धालु भी रामलला के दर्शन करेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 23 नवंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

  • ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। जनकपुर से शनिवार को रवाना होकर रविवार सुबह 8:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

Janakpur to Ayodhya Train Service for Ram Lalla Darshan: अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच धार्मिक रिश्तों की एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है। अब जनकपुर के तिलकहरू सड़क के बजाय ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला को तिलक चढ़ाने के लिए तिलकहरुओं का जत्था पहली बार सरयू-कमला एक्सप्रेस से भारत आ रहा है। 

उनके साथ बड़ी संख्या में नेपाली श्रद्धालु भी इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। ये यात्री अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस नई रेल सेवा को भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 23 नवंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद शनिवार से सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो गया। ट्रेन सप्ताह में एक दिन जनकपुर से अयोध्या के बीच चलेगी।

शनिवार को जनकपुर से रवाना हुई ट्रेन रविवार सुबह 8:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। तिलकहरुओं का समूह अयोध्याधाम जंक्शन पर उतरकर कारसेवकपुरम के लिए रवाना होगा। वहीं, अन्य नेपाली यात्रियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है। वापसी में यह ट्रेन सोमवार शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी।

Ram Jee
बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

जनकपुर में ट्रेन को लेकर दिखा उत्साह

नई रेल सेवा शुरू होने पर जनकपुर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन के रवाना होते समय लोगों ने जयकारे लगाए और दोनों देशों की सरकारों की इस पहल की सराहना की।

जनकपुर के मेयर मनोज साह ने ट्रेन से सफर को आरामदायक बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। इससे भारत और नेपाल के पारंपरिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए आसान होगा रामलला का दर्शन

विश्व हिंदू परिषद नेपाल के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह के मुताबिक, रेल सेवा से उन श्रद्धालुओं को भी अयोध्या पहुंचने का अवसर मिलेगा, जो सड़क मार्ग से यात्रा करने में असमर्थ थे।

वहीं, जनकपुर के यात्री नथुनी साह ने ट्रेन के वातानुकूलित कोच और यात्रा के अनुभव की तारीफ की। उनका कहना है कि पहली बार ट्रेन से अयोध्या आने का अनुभव हमेशा याद रहेगा।

Ram Jee
छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो