टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर।
पुलिस की बंदूक छीन भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग आरोपी के दाहिने पैर पर लगी गोली।
Dewas TI Murder Accused Short Encounter: देवास के खातेगांव में हुए टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड और शराब तस्करी के मामले में एक बड़ा अपडेट का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, टीआई दिलीप पुरी को गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत का देवास के पास बरोठा गांव में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है।
बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस टीम अलीराजपुर से देवास लेकर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और वह भागने की कोशिश करने लगा। साथ ही उसने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी को लगी। गोली लगने से घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि, आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ उस समय हुई। जब मंगलवार को पुलिस आरोपी को अलीराजपुर से गिरफ्तार कर देवास के खातेगांव ले जा रही थी। आरोपी ने बरोठा पहुंचते ही भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिसकर्मी के हाथ से बंदूक छीन फायरिंग भी की।
बता दें कि, आरोपी ने जैसे ही हथियार छीन पुलिस टीम पर हमला किया। पुलिस ने पहले तो उसे रोकने के लिए चेतावनी दी। लेकिन चेतावनी के बावजूद भी आरोपी नहीं रुका जिसके चलते पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते उसके ऊपर गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल देवास जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार रात अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शराब से भरे ट्रक के ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। ट्रक का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।