पुलिस ने दोनों आरोपियों का किया शॉर्ट एनकाउंटर फोटो सोर्स- नवभारत
देवास

TI दिलीप पुरी हत्याकांड: 48 घंटे में पुलिस का डबल शॉर्ट एनकाउंटर, पहले अक्कू और अब क्लीनर धीरज को लगी गोली

Dewas Police Double Short Encounter: TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पहले अक्कू और अब क्लीनर धीरज के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • देवास में TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल।

  • पहले ड्राइवर अक्कू और अब क्लीनर धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर।

  • दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में लगी गोली।

  • पुलिस अभिरक्षा से भागने और हथियार छीनने की कोशिश का आरोप।

Dewas TI Dilip Puri Murder Case : देवास के खातेगांव में TI दिलीप पुरी को आईसर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दो शॉर्ट एनकाउंटर किए। पहले मुख्य आरोपी आईसर चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को गोली लगी थी।

अब उसके साथी और क्लीनर धीरज का भी पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अभिरक्षा से भागने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर हमला करने का प्रयास किया था।

पहले अलीराजपुर से खातेगांव ले जाते समय अक्कू को लगी गोली

मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को पुलिस अलीराजपुर से खातेगांव लेकर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया। पुलिसकर्मी जब टायर ठीक कर रहे थे, तभी अक्कू ने मौके का फायदा उठाकर एएसआई की बंदूक छीन ली और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। उसे देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया।

अब BNP थाना क्षेत्र में क्लीनर धीरज का एनकाउंटर

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सह आरोपी धीरज को BNP थाना क्षेत्र में गोली मारी। पुलिस के मुताबिक, धीरज ने पुलिस अभिरक्षा से भागने के लिए एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। घायल धीरज को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

चेकिंग के दौरान TI दिलीप पुरी को आईसर से कुचला था

यह पूरा मामला खातेगांव में तैनात टीआई दिलीप पुरी की हत्या से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आईसर वाहन से अवैध परिवहन कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल टीआई की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं।

48 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

TI दिलीप पुरी की मौत के बाद देवास पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। आईजी और एसपी के निर्देशन में गठित टीमों ने मुख्य आरोपी अक्कू और उसके साथी धीरज को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपचार के बाद पुलिस उनसे मामले में आगे पूछताछ करेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत