टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर की पायलटिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

TI Dilip Puri Death : देवास के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में आयशर की पायलटिंग करने का आरोपी गिरफ्तार हुआ। तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित।
Liquor Smuggling Eicher Vehicle Madhya Pradesh Police arrested
टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शनफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में केरम सिंह गिरफ्तार।

  • आरोपी पर स्विफ्ट कार से शराब से भरे आयशर वाहन की पायलटिंग करने का आरोप।

  • हरदा कलेक्टर ने टिमरनी की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए।

  • सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षक निलंबित।

Dilip Puri death case update : देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आयशर वाहन की पायलटिंग करने के आरोप में अलीराजपुर जिले के बेहड़वा गांव निवासी केरम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वे अपनी स्विफ्ट कार से शराब लेकर जा रहे आयशर वाहन को रास्ता दिखा रहा था।

वहीं शराब तस्करी से जुड़े मामले में हरदा कलेक्टर ने टिमरनी की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षकों को भी निलंबित किया गया है। स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन,डी आई जी नवनीत भसीन और अन्य अधिकारी पहुंचे खातेगांव घटना स्थल का जायजा लेने।

आयशर वाहन की पायलटिंग करने का आरोप

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान केरम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो अपनी स्विफ्ट कार से शराब से भरे आयशर वाहन के आगे चलकर उसकी पायलटिंग कर रहा था। पुलिस इस भूमिका और शराब परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

टिमरनी की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

मामले में प्रशासन ने शराब दुकानों और आबकारी विभाग के अमले पर भी कार्रवाई की है। हरदा कलेक्टर ने पाटेंद्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके अलावा सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और दो आबकारी आरक्षकों को भी निलंबित किया गया है। ये कार्रवाई शराब तस्करी के मामले में संबंधित दुकानों और विभागीय कर्मचारियों की भूमिका को लेकर की गई है।

स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को जांच की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी का निधन बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने जांच में घटना की परिस्थितियों और उससे जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Liquor Smuggling Eicher Vehicle Madhya Pradesh Police arrested
कांग्रेस नेता से जुड़े अवैध शराब कारोबार के तार! BJP ने जीतू पटवारी से पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

परिवार को एक करोड़ की सहायता, पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति

सीएम ने दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उनकी पत्नी को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।