सागर से हटाए गए SP अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, शाम को पुलिस मुख्यालय में सीएम की बड़ी बैठक

Anurag Sujania Resignation News: सागर से हटाए एसपी अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आईपीएस महकमे में मची हलचल, शाम को पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे सीएम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होगी बैठक।
Sagar SP Anurag Sujaina Resignation
आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा(इमेज सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • सागर से हटाए गए एसपी अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा।

  • त्यागपत्र के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे।

  • शाम को पीएचक्यू पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, अधिकारियों के साथ होगी बैठक।

Sagar SP Anurag Sujaina Resignation: सागर से हटाए गए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे है।  शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचेंगे रहे पुलिस मुख्यालय।

बता दें कि, सभी अधिकारियों को इस वक्त पुलिस मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आईपीएस अधिकारी के त्यागपत्र देने के इस मामले के सामने आते ही राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से सक्रिय हो गई है।

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अनुराग

जानकारी के मुताबिक, अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान राज्य के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के सागर और मुरैना में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुके अनुराग के कार्यकाल में 2021 में मुरैना में जहरीली शराब कांड में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं जब वह सागर में पदस्थ थे तब भी शराब कांड में कई लोगों ने जान गंवा दी थी। मोहन सरकार ने उनके साथ सागर में कलेक्टर को भी हटा दिया था।

आज शाम को सीएम पहुंचेंगे पुलिस मुख्यालय

बता दें कि, अनुराग के इस्तीफे के बाद पूरे आईपीएस महकमे में हलचल है और मध्य प्रदेश सरकार प्रशासनिक रूप से काफी ज्यादा सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Sagar SP Anurag Sujaina Resignation
जबलपुर : ब्रेन डेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दिया कई लोगों को जीवनदान, नरेंद्र का हार्ट और लीवर अहमदाबाद भेजा गया

सागर शराब कांड के बाद चर्चा में आए थे अनुराग सुजानिया

अनुराग सुजानिया सागर में हुए जहरीली शराब कांड के बाद चर्चा में आए थे। दरअसल, इसी साल सितंबर के महीने में बंडा में जहरीली शराब की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके चलते उनके ऊपर भी कई सवाल उठे थे और विपक्ष ने भी इसे काफी बड़ा मुद्दा बनाया था।

Sagar SP Anurag Sujaina Resignation
ग्वालियर में SSB जवान ने की पत्नी की नृशंस हत्या, चरित्र शंका में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट