दमोह में 17 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में नाय मोड़।
दो युवतियों के संपर्क में था युवक, बनाती थीं फोन पर बातचीत करने का दबाव।
पुलिस ने जबलपुर और दमोह की युवतियों को किया गिरफ्तार।
Girls Allegedly Pressured Boy To Talk On Phone Damoh: दमोह में 17 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने जांच के आधार पर दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें गुरुवार की शाम न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनसुरा यह दोनों युवतियां नाबालिग पर फोन पर बातचीत करने का दबाव बना रहीं थी। जिसके चलते ही नाबालिग युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
दरअसल, पुलिस ने दमोह जिले में नाबालिग की मौत के बाद अपनी जांच तेज कर दी थी। जिसके चलते जबलपुर और दमोह की रहने वाली दो युवतियों से मृतक की लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों युवतियां लड़के पर बातचीत करने के लिए दबाव बना रही थीं। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
पुलिस पूछताछ में दोनों युवतियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद गुरुवार यानी 19 नवंबर की शाम को दोनों युवतियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की है। सीएसपी ने आगे कहा कि दोनों लड़कियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मृतक से पहचान बनाई और उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। फिर देखते ही देखते दोनों युवतियां उस पर कॉल करने और लंबी बातचीत करने को लेकर दबाव बनाने लगीं। जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या केस में हुए इस खुलासे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।