देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

Fake Universities In India: UGC ने देश की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी की है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 संस्थान शामिल हैं। जानें राज्यवार सूची और मान्यता जांचने का तरीका।
UGC Fake University List 2026
फर्जी यूनिवर्सिटी की सूचीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • UGC ने देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।

  • दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 संस्थान, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान सूची में शामिल हैं।

  • एडमिशन से पहले UGC की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की मान्यता जांचना जरूरी है।

UGC Fake University List 2026: यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में संचालित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इन संस्थानों में सबसे ज्यादा दिल्ली में हैं, जहां 12 विश्वविद्यालय बिना जरूरी मान्यता के संचालित हो रहे हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के संस्थानों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। यूजीसी ने छात्रों को चेतावनी दी है कि किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता और डिग्री जारी करने के अधिकार की जांच जरूर करें। बिना वैध मान्यता वाले संस्थान से प्राप्त डिग्री उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी। ऐसे में आइए जानते हैं, UGC के तरफ से बिना मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के नाम और राज्यों की लिस्ट।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी यूनिवर्सिटी

यूजीसी की ओर से जारी सूची में दिल्ली के 12 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय के रूप में चिह्नित किया गया है। इनके नाम इस प्रकार हैं:

  • माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

  • वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी

  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज

  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड

  • यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी

  • वोकेशनल यूनिवर्सिटी

  • एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग

  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट

UGC Fake University List 2026
IIT खड़गपुर की बड़ी पहल, AI और मेडिकल रिसर्च के साथ शुरू हुए MD प्रोग्राम; जानें सीटें और फीस

किस राज्य में कितने फर्जी विश्वविद्यालय?

यूजीसी की सूची के मुताबिक, फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में दिल्ली सबसे ऊपर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है।

राज्यवार संस्थानों का विवरण इस प्रकार है:

फर्जी यूनिवर्सिटी की डिग्री से नहीं मिलेगा नौकरी

वहीं यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के तहत अधिकृत नहीं संस्थानों की ओर से जारी डिग्रियां मान्य नहीं हैं। ऐसी डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए पात्रता नहीं मिलती और न ही आगे उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए उनका इस्तेमाल वैध रूप से किया जा सकता है।

बता दें कि देश में किसी संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में डिग्री जारी करने का अधिकार निर्धारित कानून और मान्यता संबंधी प्रावधानों के तहत मिलता है। लेकिन कुछ संस्थान बिना जरूरी अनुमति के अपने नाम में यूनिवर्सिटी जोड़कर छात्रों को प्रवेश देते हैं। ऐसे संस्थानों में पढ़ाई करने से छात्रों का समय, पैसा और भविष्य प्रभावित हो सकता है।

UGC Fake University List 2026
पंजाब PCS भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 751 उम्मीदवारों के चयन पर क्यों उठे सवाल? जानिए पूरा विवाद

एडमिशन से पहले कैसे जांचें यूनिवर्सिटी की मान्यता?

छात्र किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। इसके लिए इन चरणों का पालन करें:

  • यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची खोलें।

  • जिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसका नाम सूची में खोजें।

  • ऑनलाइन या डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स के लिए UGC-DEB की मान्यता भी जांचें।

  • संस्थान के विज्ञापन या एजेंट के दावों पर भरोसा करने के बजाय उसकी वैधानिक मान्यता की पुष्टि करें।

नोट: छात्रों को सलाह है कि फीस जमा करने या एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले विश्वविद्यालय की मान्यता जरूर जांच लें। सही संस्थान का चुनाव ही आगे की पढ़ाई और करियर के लिए महत्वपूर्ण है।