सांकेतिक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PHQ में पदस्थ 8 IPS अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

MP IPS Transfer: एमपी पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, पीएचक्यू में पदस्थ 8 आईपीएस अफसरों की बदलीं जिम्मेदारियां, अवधेश गोस्वामी, विनीत कपूर समेत डीआईजी-एआईजी के बदले विभाग।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए।

  • 4 नवंबर को पुलिस मुख्यालय ने जारी किया तबादला आदेश।

  • अवधेश गोस्वामी को डीआईजी, डीजीपी का विशेष सहायक और नारकोटिक्स की जिम्मेदारी।

  • संतोष सिंह गौर को डीआईजी, पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान बनाया गया।

MP IPS Officers New Responsibilities: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 8 अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ने 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में प्रशासन, साइबर, नारकोटिक्स, विशेष शाखा और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

डीआईजी स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के पद से हटाकर डीआईजी, पीएसओ टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल और डआईजी नारकोटिक्स का दायित्व सौंपा गया है। इसी बैच के अधिकारी संतोष सिंह गौर, जो अब तक डआईजी अजाक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें डआईजी पीटीआरआई (पीटीआरआई) पदस्थ किया गया है। वहीं, 2009 बैच के आईपीएस तुषार कांत विद्यार्थी को डीआईजी पीटीआरआई से हटाकर डआईजी विसबल-मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

विनीत कपूर को साइबर, रघुवंश सिंह को कल्याण एवं लेखा

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कपूर को डीआईजी साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ सामुदायिक पुलिसिंग का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वे पीएसओ टू डीजीपी और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को डीआईजी (कल्याण एवं लेखा), पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ कल्याण एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

एआईजी स्तर पर भी तीन अधिकारियों के विभाग बदले

पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर पर भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी साई कृष्ण थोटा को एआईजी साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईपीएस पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष शाखा में शशांक को मिला नया प्रभार

2019 बैच के युवा IPS अधिकारी शशांक को एआईजी, विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इस तरह पीएचक्यू में कुल आठ अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक