सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'छप्पर फाड़ कर मिली जीत', राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात

CM Mohan Yadav Statement: मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया।

सजल रघुवंशी

MP BJP Office Celebration After Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा और लोकतंत्र की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि तीनों उम्मीदवारों की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भी सत्य की जीत को प्रमाणित कर दिया है।

एमपी भाजपा को देश में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल नेतृत्व में भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा को देश में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है और संगठन की मजबूती का परिणाम राज्यसभा चुनाव में देखने को मिला।

छप्पर फाड़ कर मिली जीत- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी, इसका अंदाजा स्वयं उन्हें भी नहीं था। उन्होंने इसे “छप्पर फाड़ कर मिली जीत” बताते हुए कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की गौरवशाली परंपरा रही है कि सामान्य कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाले लोगों को उच्च सदन तक पहुंचाया जाता है।

महेश केवट के राज्यसभा पुहंचने पर सीएम ने कही बड़ी बात

महेश केवट के राज्यसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक समरसता और भाजपा की समावेशी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि “केवटराज” का समय है और समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना भाजपा की प्राथमिकता है। महेश केवट को उन्होंने सौभाग्यशाली बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने चुनाव को लेकर कई दावे किए, लेकिन उनके अपने विधायकों और नेताओं को भी परिणाम का अंदाजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन में हुई त्रुटियों के कारण ही नामांकन निरस्त हुआ।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारी ने कांग्रेस पक्ष को पर्याप्त अवसर दिया था और उनके वकीलों ने भी गलती स्वीकार की थी। इसी कारण नामांकन रद्द हुआ और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें