भोपाल नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में सीएम मोहन यादव  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल को मिली 1000 करोड़ के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया पहले चरण का लोकार्पण

Nathu Barkheda Sports Complex : भोपाल के नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का सीएम मोहन यादव ने लोकार्पण किया। 134 एकड़ में बने परिसर पर करीब 1000 करोड़ खर्च होंगे।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • सीएम ने नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का लोकार्पण किया।

  • 134 एकड़ में 1 हजार करोड़ से बना है ये खेल परिसर।

  • फैमस सिंगर सुखविंदर ने लोकार्पण समारोह में दी प्रस्तुति।

Nathu Barkheda Sports Complex Opening : राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने वाले नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का उद्घाटन 22 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने इसे लोकार्पण किया। लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से 134 एकड़ जमीन पर डेवलप किए जा रहे इस खेल परिसर के उद्घाटन में भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी मार्च पास्ट करके शामिल हुईं।

कार्यक्रम में फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को 9 करोड़ 23 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि चेक के जरिए दी।

जनता ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया लोकापर्ण

सीएम ने समारोह में मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों को भी लोकार्पण का हिस्सा बना लिया। उन्होंने सभी से अपने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील कर दी और खुद ने भी अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर जनता के साथ खेल परिसर का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि खेलों के इतिहास में भोपाल के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। उन्होंने कहा कि ये नजारा देश और प्रदेश में खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रहा है।

इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट

भोपाल में नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के लोकार्पण समारोह में भारत के साथ चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला। कार्यक्रम में सिंगर सुखविंदर सिंह का भी अभिनंदन किया गया। लोकार्पण के बाद उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया और गीतों के जरिए समारोह में उत्साह भर दिया।

एशियन और पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 9 करोड़ 23 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से दी।

क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिली सीएम से मंजूरी

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले खेलों में 17वें स्थान पर था लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि अगले दो साल में प्रदेश देश के सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में शामिल होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम को भी मंजूरी दी है। सरकार एशियन चैंपियनशिप आयोजित करने और भोपाल की हॉकी पहचान को फिर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर