

सीएम मोहन यादव ने अपने प्रस्तावित विदेश दौरे को स्थगित किया।
पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान फॉरेन के निवेशकों के साथ होनी थीं बैठकें।
शीतकालीन विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए लिया यह फैसला।
Madhya Pradesh CM Foreign Visit Postpones: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने अपना 24 नवंबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय सिंगापुर और साउथ कोरिया का दौरा स्थगित कर दिया गया है।
दरअसल, सीएम ने यह फैसला आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए लिया है। यह दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
सीएम मोहन यादव विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए साउथ कोरिया और सिंगापुर की यात्रा पर जाने वाले थे। जिसके लिए वह 23 नवंबर की रात तो राजधानी भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होते। इस दौरे के दौरान सीएम की निवेशकों के साथ कई मीटिंग प्रस्तावित थीं।
गौरतलब है कि, सीएम मोहन यादव ने इस दौरे को स्थगित कर यह संदेश दिया है कि मध्य प्रदेश के मुद्दे पहले हैं और विधानसभा सत्र की तैयारी काफी जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक प्रस्तावित है।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का यह विदेशी दौरा फरवरी 2027 में राजधानी भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के लिहाज से अहम था। मोहन सरकार का उद्देश्य विदेशी इन्वेस्टर्स को एमपी की तरफ आकर्षित करना और उन्हें प्रदेश से अवगत कराना था।
विदेश दौरा स्थगित होने के बाद अब फॉरेन इन्वेस्टर्स से संवाद और सिंगापुर समेत दक्षिण कोरिया की यात्रा के नए कार्यक्रम को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी होने के बाद सरकार इस दौरे की नई तारीखों पर विचार कर सकती है।