केयरटेकर वरुण कुमार पिछले 26 दिनों से फरार है फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: 26 दिन से फरार केयरटेकर वरुण, इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया

Bhopal IAS Murder Case : रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार 26 दिन से फरार है। पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया, कई राज्यों में तलाश जारी।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में केयरटेकर वरुण कुमार 26 दिन से फरार।

  • आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया गया।

  • एमपी पुलिस की 15 टीमें चार अन्य राज्यों में तलाश कर रही हैं।

  • PHQ की दो तकनीकी टीमें आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही हैं।

Retired IAS Officer Murder Case Varun Kumar Wanted : भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार 26 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एमपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की 15 टीमें एमपी समेत चार अन्य राज्यों में जुटी हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय की दो तकनीकी टीमें उसके डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही हैं। फिलहाल आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पिता और नाबालिग गर्लफ्रेंड पर हमले के आरोप

पुलिस जांच में वरुण कुमार के कथित हिंसक स्वभाव और पुराने विवादों से जुड़ी जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। जांच के मुताबिक पंजाब में रहने वाली उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। इसके अलावा पिता की दूसरी शादी को लेकर नाराजगी के चलते उन पर भी जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस उसके पुराने व्यवहार और आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

जानकारी के अनुसार वरुण कुमार वर्ष 2022-2023 में भोपाल के मिसरोद थाने से जुड़े एक मामले में जेल में बंद रहा था। इसी दौरान जांच में उसके HIV पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई थी। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और पिछली गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पुलिस मौजूदा मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का संदेह

जांच के अनुसार राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर सबूत मिटाने और घर में आग लगने जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने गैस सिलेंडर का पाइप काट दिया और पास में बिजली की प्रेस चालू छोड़ दी थी। पुलिस वारदात के बाद की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

आगरा-वृंदावन रोड पर मिली थी आखिरी लोकेशन

एमपी पुलिस को वरुण कुमार की आखिरी लोकेशन आगरा-वृंदावन रोड पर मिली थी। इसके बाद से उसकी तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस मुख्यालय की दो तकनीकी टीमें उसके डिजिटल फुटप्रिंट का डाटा कलेक्ट कर रही हैं ताकि उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ

पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। पंजाब में रहने वाली उसकी बहन, आगरा में उसके दोस्तों और ग्वालियर में रह रहे पिता से पूछताछ की गई है। इसके बावजूद आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट