एयरपोर्ट पर सामान चेक करते सुरक्षा कर्मी (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

फ्लाइट में इस मामूली फल को ले जाने पर हो सकती है जेल! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Flight Safety Rules: फ्लाइट से यात्रा करते समय कई चीजों को ले जाने पर नियम और पाबंदियां लागू होती हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय या कुछ घरेलू उड़ानों में ले जाना मना है।

प्रीति शर्मा

Flight Travel Rules: हवाई यात्रा के दौरान हम अक्सर अपनी पसंदीदा चीजें या पूजा का सामान साथ ले जाना चाहते हैं। अक्सर भारतीय परिवारों में शुभ कार्यों के लिए सूखा नारियल (कोपरा) साथ रखने का चलन है। लेकिन यदि आप हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं तो यह छोटा सा नारियल आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने सूखे नारियल को Dangerous Goods यानी खतरनाक वस्तुओं की श्रेणी में रखा है।

क्यों इसे माना जाता है फ्लाइंग बम

सूखे नारियल को लेकर एयरपोर्ट पर इतनी सख्ती क्यों है इसके पीछे का कारण इसकी ज्वलनशील प्रकृति है। सूखे नारियल में तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। विमान के कार्गो होल्ड (जहां बैग रखे जाते हैं) में हवा का दबाव और तापमान लगातार बदलता रहता है। विज्ञान के अनुसार सूखे नारियल में स्वत: दहन (Spontaneous Combustion) की प्रवृत्ति होती है। इसका मतलब है कि यह बिना किसी बाहरी चिंगारी के केवल गर्मी और ऑक्सीजन के संपर्क में आकर खुद-ब-खुद सुलग सकता है।

सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा

एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बड़ी मात्रा में सूखा नारियल एक साथ रखा हो तो यह सेल्फ-हीटिंग के जरिए आग पकड़ सकता है। विमान के कार्गो एरिया में लगी ऐसी आग को बुझाना नामुमकिन के बराबर होता है जो हवा में उड़ते विमान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यही कारण है कि इसे न केवल केबिन बैगेज बल्कि चेक-इन बैगेज में भी ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

सूखा नारियल (सौ. फ्रीपिक)

पानी वाले नारियल पर भी है पाबंदी

सिर्फ सूखा ही नहीं कच्चा या पानी वाला नारियल भी फ्लाइट में ले जाना प्रतिबंधित है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला विमान में तरल पदार्थ ले जाने की एक निश्चित सीमा होती है। दूसरा नारियल की मोटी परत के अंदर मौजूद तरल पदार्थ को एक्स-रे स्कैनर पहचान नहीं पाते। सुरक्षा की दृष्टि से इसके अंदर विस्फोटक तरल पदार्थ होने का संदेह बना रहता है इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इसे बोर्ड करने की अनुमति नहीं देतीं।

नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

यदि चेकिंग के दौरान आपके पास सूखा नारियल पाया जाता है तो न केवल उसे जब्त कर लिया जाएगा बल्कि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में यात्री पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कुछ गंभीर परिस्थितियों में यात्री को यात्रा से रोका जा सकता है या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अतः अगली बार हवाई सफर पर निकलने से पहले अपने बैग से नारियल जरूर निकाल दें।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त