हाथ से खाना खाने की आदत (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

हाथ से खाना खाने की आदत क्यों है सेहत के लिए बेहतर? जानें इसका कारण और अद्भुत फायदे

why eating with hands is healthy: पाश्चात्य संस्कृति में भलें ही कांटे-चम्मच से भोजन खाना जरूरी हो गया है लेकिन भारतीय संस्कृति का हिस्सा हाथ से खाना ही रहा है। पुराने समय के लोग आज भी ऐसे ही खाते है।

दीपिका पाल

Traditional Indian Eating Habits : खाने की आदत हर किसी की अलग-अलग हो सकती है। कोई कांटे और चम्मच के साथ खाना, खाना पसंद करते है तो कोई हाथ से खाना। पाश्चात्य संस्कृति में भलें ही कांटे-चम्मच से भोजन खाना जरूरी हो गया है लेकिन भारतीय संस्कृति का हिस्सा हाथ से खाना ही रहा है। पुराने समय के लोग आज भी बिना चम्मच के हाथों से चटकारे लेते खाने का मजा लेते है। हाल ही में न्यूयॉर्क से मेयर पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के जोहरान ममदानी का वीडियो सामने आया था जिसमें वे हाथ से चावल खा रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। यहां पर हाथ से खाना खाने से क्या फायदे होते है इसके बारे में बताया गया है।

जानिए आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के फायदे

आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने की इस आदत को अच्छा बताया गया है। कहते है कि, उंगलियों से भोजन छूने से शरीर के पांच तत्वों (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश) के साथ संतुलन बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हाथ से खाना खाने से खाने को चबाने की आदत विकसित होती है जो पाचन क्रिया में सुधार करने का काम करता है। हाथों की उंगलियों से आप जब खाने को छूते है तो, इसका कनेक्शन दिमाग से होता है। वहीं पर इसके संकेत पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं. हाथ से भोजन करने से भोजन की मात्रा निर्धारित रहती है, जिससे अधिक भोजन करने की आवश्यकता कम हो जाती है। अगर हम कम खाना खाते है तो मोटापे की समस्या नियंत्रण में आती है। इतना ही नहीं हाथ से खाना खाने के पीछे हमारा सांस्कृतिक जुड़ाव भी है।

दिमाग और मांसपेशियों में बढ़ता है समन्वय

अगर हम हाथ से खाना खाते है तो दिमाग और मांसपेशियों के बीच समन्वय और तालमेल बढ़ता है। अगर आप प्लास्टिक के चम्मच या कांटे की तुलना में हाथ से खाना खाते है तो पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर होता है। प्लास्टिक के चम्मच में भले ही आप खाना खाते है लेकिन यह नुकसान दायक साबित होते है। अगर हम हाथ से खाना खा रहे है तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है खाना खाने से पहले आपको स्वच्छता रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं. इसके बाद तौलिए से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।इसके बाद ही भोजन करना शुरू करें। इसके आयुर्वेद के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसके लाभ भी होते है। हाथ से खाना खाते है और भोजन को चबाते है तो पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है। हाथ से खाना खाने से भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत