पीरियड्स फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

मोटापे से होता है PCOS या पीसीओएस की वजह से बढ़ता है वजन? जानें दोनों के बीच क्या है संबंध

PCOS Weight Gain: पीसीओएस और मोटापे के बीच गहरा संबंध है, लेकिन क्या मोटापा इस बीमारी की वजह बनता है या PCOS से वजन बढ़ता है? जानिए इंसुलिन रेजिस्टेंस, हार्मोनल बदलाव और वजन के बीच का कनेक्शन।

रीता राय सागर

Highlights:

  • मोटापा पीसीओएस का एक कारण नहीं, लेकिन शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर इसके लक्षणों को प्रभावित करता है।

  • सामान्य वजन वाली महिलाओं को भी पीसीओएस हो सकता है और उनमें भी हार्मोनल व मेटाबॉलिक समस्याएं देखने को मिलती हैं।

  • संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय पर जांच से पीसीओएस के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

PCOS And Obesity: कई महिलाओं को पीरियड्स अनियमित होने, चेहरे पर मुंहासे, शरीर पर अनचाहे बाल और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां होती हैं। ये सारे ही लक्षण पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस के है। इसके बाद अक्सर मन में सवाल आता है कि क्या मोटापे की वजह से पीसीओएस हुआ है या पीसीओएस होने के कारण वजन बढ़ रहा है?

इस सवाल का जवाब थोड़ा अलग है। मोटापा इसका एकमात्र कारण नहीं है और न ही पीसीओएस के कारण किसी महिला का वजन बढ़ता है। शरीर में इंसुलिन के काम करने का तरीका, हार्मोनल बदलाव और मेटाबॉलिज्म, ये तीनों ही आपस में जुड़े हुए हैं। आइए समझते हैं कि पीसीओएस और मोटापा एक-दूसरे को किस तरह प्रभावित करते हैं।

क्या मोटापा पीसीओएस होने की वजह है?

पीसीओएस एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक प्रॉब्लम है, जिसके पीछे जेनेटिक्स, हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसे कई कारक हो सकते हैं। दरअसल, शरीर में इंसुलिन का काम ग्लूकोज से एनर्जी है। लेकिन इंसुलिन रेजिस्टेंस होने पर शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं देतीं। ऐसे में शरीर को अधिक इंसुलिन बनाना पड़ता है।

इंसुलिन का स्तर बढ़ने से ओवरी में एंड्रोजन यानी मेल हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। इससे अंडों के सामान्य विकास और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है।

इसके अलावा, अधिक वजन और खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाती है। इसलिए मोटापा पीसीओएस के लक्षणों और मेटाबॉलिक परेशानियों को बढ़ाने का कारण बनता है।

क्या पीसीओएस की वजह से बढ़ता है वजन?

पीसीओएस से पीड़ित कुछ महिलाओं का वजन बढ़ता है या उनके लिए वजन नियंत्रित करना मुश्किल होता है, जिसकी वजह इंसुलिन रेजिस्टेंस है। जब शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ता है, तो मेटाबॉलिज्म और शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके साथ ही PCOS में हार्मोनल बदलाव भी शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ को प्रभावित करते हैं।

क्या पतली महिलाओं को भी हो सकता है पीसीओएस?

पीसीओएस का संबंध केवल मोटापे से नहीं है। कम वजन वाली महिलाओं को भी यह समस्या हो सकती है। कुछ महिलाओं में पीसीओएस के लक्षण वजन बढ़ने से पहले ही दिखाई देने लगते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं का वजन सामान्य होने के बावजूद उन्हें पीरियड से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसी महिलाओं को भी इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज जैसी मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा होता है।

पीसीओएस होने पर वजन कम करने के फायदे

अगर किसी महिला को पीसीओएस के साथ अधिक वजन या मोटापे की समस्या है, तो वजन को कंट्रोल करने से इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया बेहतर होती है। साथ ही, कुछ महिलाओं में पीरियड्स साइकिल और ओव्यूलेशन में भी सुधार होता है।

पीसीओएस में वजन और हार्मोन संतुलित रखने के उपाय

संतुलित खानपान लें

डाइट में प्रोटीन, फाइबर, साबुत अनाज, दाल, फल और सब्जियां शामिल करें। बहुत अधिक मीठा और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन कम से कम करें।

नियमित एक्सरसाइज करें

पैदल चलना, साइकिल चलाना, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्टिविटी इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

नींद पूरी करें

पर्याप्त और नियमित नींद लें। नींद की कमी मेटाबॉलिक हेल्थ और भूख से जुड़े हार्मोन को प्रभावित कर सकती है।

स्ट्रेस मैनेजमेंट

लंबे समय तक तनाव रहने से नींद, खानपान और लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। इसलिए आराम और स्ट्रेस कम करने वाली एक्टिविटी के लिए समय निकालें।

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले

कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस