बारिश थमी तो एक्शन में आए अनंत सिंह, बेटी की शादी के मैदान में उतरवाई JCB; आज हल्दी की रस्म

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज हल्दी की रस्म होगी। घुड़दौड़ में 20 से ज्यादा घोड़े हिस्सा लेंगे और विजेता को थार मिलेगी।
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के घर आज हल्दी की रस्म होगीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के घर आज हल्दी की रस्म होगी।

  • घुड़दौड़ में बिहार समेत चार राज्यों से 20 से ज्यादा घोड़े पहुंचे हैं।

  • प्रतियोगिता के विजेता घोड़े के मालिक को थार गाड़ी दी जाएगी।

Anant Singh Ki Beti Ki Shadi: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर मोकामा के नदवां गांव में रौनक बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने शादी के आयोजनों की तैयारियों को प्रभावित किया था, लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद काम फिर तेजी से शुरू हो गया है।

जयमाल, महाभोज और घुड़दौड़ के लिए बनाए गए मैदान में पानी और कीचड़ इकठ्ठा हो जाने से पूरा माहौल खराह हो गया था हांलाकि अब बारिश के रुक जाने से काम शुरु हो गया है। बता दें कि इसे ठीक करने के लिए कई जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और जगह-जगह नई मिट्टी डाली जा रही है। अनंत सिंह खुद मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उधर, आज घर में हल्दी की रस्म होगी। अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि बारिश के कारण शादी का कोई कार्यक्रम नहीं टलेगा और सभी आयोजन तय समय पर होंगे।

बारिश के बाद मैदान को तैयार करने में जुटी मशीनें

मोकामा के नदवां गांव में शिवांगी की शादी के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से आयोजन स्थल की जमीन गीली हो गई थी। खासकर घुड़दौड़ के लिए तैयार मैदान में पानी और कीचड़ भरने से परेशानी बढ़ गई थी।

अब मौसम खुलने के बाद मैदान को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है। जेसीबी मशीनों से मिट्टी डाली जा रही है। पानी निकालने के साथ जमीन को समतल किया जा रहा है, ताकि घोड़ों को दौड़ने में परेशानी न हो। अनंत सिंह भी खुद मौके पर मौजूद रहकर काम देख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश से थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन शादी के कार्यक्रमों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। घुड़दौड़, कलाकारों की प्रस्तुति और मेहमानों के खानपान समेत सभी इंतजाम पहले से तय योजना के अनुसार होंगे।

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

आज घर में हल्दी, मंगलगीतों से गूंजेगा नदवां

शिवांगी की शादी से पहले आज घर में हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनके घर को सजाया गया है। परिवार की खुशियों का माहौल है महिलाएं मंगलगीत गा रही हैं मेहमानों का आवागमन शुरु हो गया है, और पारंपरिक रस्मों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

विवाह समारोह के लिए मंडप और पंडाल को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 25 नवंबर को होने वाली शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है।

घुड़दौड़ में 20 से ज्यादा घोड़े दिखाएंगे दम

दरअसल, इस अनंत सिंह के बेटी शिवांगी सिंह की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता सबसे खास आकर्षण रहने वाली है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से 20 से ज्यादा घोड़े पहुंच चुके हैं। घोड़ों को सुबह और शाम अभ्यास कराया जा रहा था, लेकिन बारिश के कारण उनकी प्रैक्टिस प्रभावित हुई।

अब मैदान तैयार होने के बाद घुड़दौड़ की तैयारियां भी फिर शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले घोड़े के मालिक को थार गाड़ी पुरस्कार में दी जाएगी। इसी इनाम को लेकर घोड़ा मालिकों के साथ स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
PM MODI के कार्यक्रम के बाद हाजीपुर में बवाल, नीतीश सेतु पर RJD कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर-बैनर, देखें VIDEO

25 नवंबर को होगा विवाह समारोह

नदवां गांव में शादी को लेकर घर से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हल्दी की रस्म के बाद 25 नवंबर को विवाह समारोह आयोजित होगा। बारिश के कारण मैदान में आई दिक्कतों को दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

अनंत सिंह की निगरानी में आयोजन से जुड़े लोग मैदान, पंडाल और मेहमानों की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परिवार की कोशिश है कि मौसम की वजह से शादी के किसी भी कार्यक्रम में रुकावट न आए।