क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

Sharad Pawar Joining NDA Speculation: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाह है। शरद पवार गुट NDA में चौथे सहयोगी के रूप में शामिल हो सकता है, जिससे विलय की राह खुलेगी।
Sharad Pawar and PM Narendra Modi Talks
शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदीफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बीजेपी और दोनों एनसीपी गुटों के नेताओं के बीच बातचीत हुई

  • शरद पवार गुट के NDA में शामिल होने की चर्चाएं

  • परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता

Sharad Pawar BJP Talks: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने सार्वजनिक मंचों से दोनों गुटों के विलय की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। हालांकि, एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा और दोनों एनसीपी गुटों के नेताओं के बीच हुई हालिया बातचीत से यह संकेत मिलता है कि सियासी गलियारों में विलय का दरवाजा भले ही बंद दिख रहा हो, लेकिन उस पर ताला नहीं लगा है।

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि बीजेपी, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को केंद्र में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के चौथे स्वतंत्र सहयोगी के रूप में शामिल करने की संभावना तलाश रही है।

एनसीपी के दोनों गुटों के कुछ नेताओं का मानना है कि यह राजनीतिक कदम भविष्य में दोनों दलों के पूर्ण विलय की दिशा में पहला पड़ाव साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास शरद पवार गुट और महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई अहम बैठकें भी हो चुकी हैं।

बीजेपी के लिए क्यों अहम है शरद पवार का साथ?

रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र की मोदी सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की योजना बना रही है। इन दोनों विधेयकों को पारित करने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी।

Sharad Pawar and PM Narendra Modi Talks
सुप्रिया सुले के बयान के बाद NCP विलय की अटकलों पर लगा फुल स्टॉप, आखिर क्यों साथ नहीं आ सकते दोनों गुट?

वर्तमान में लोकसभा में एनडीए के पास 320 सांसद हैं, जो दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े 360 से 40 कम हैं। इसी तरह राज्यसभा में भी गठबंधन के पास 6 सांसद कम है। शरद पवार की पार्टी के पास लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 1 सांसद हैं, जिनके समर्थन से यह अंतर काफी हद तक कम हो सकता है।

इसके अलावा, अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की जमीनी पकड़ कुछ कमजोर मानी जा रही है, ऐसे में बीजेपी गठबंधन को मजबूत बनाए रखना चाहती है।

दोनों एनसीपी गुटों की आंतरिक चुनौतियां

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, एनसीपी के दोनों गुटों के सामने अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। असली एनसीपी का नाम, चुनाव चिह्न और 41 विधायक सुनेत्रा पवार के पास हैं। ऐसे में विलय का अर्थ 10 विधायकों वाली शरद पवार की पार्टी का सुनेत्रा गुट में शामिल होना होगा, जो आसान नहीं दिखता।

दूसरी ओर, सुनेत्रा पवार की पार्टी में उनके बेटे पार्थ पवार द्वारा बिना सलाह-मशविरा किए लिए जा रहे फैसलों से कई वरिष्ठ नेता असहज बताए जा रहे हैं। सुनेत्रा गुट के 6 बड़े नेताओं ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस संबंध में अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई थी।

Sharad Pawar and PM Narendra Modi Talks
श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले हिंदुत्व न सिखाएं, BJP का राहुल गांधी, संजय राउत और रोहित पवार पर तीखा हमला

शरद पवार के सामने सियासी धर्मसंकट

सत्ता से दूर रहने के कारण शरद पवार पर अपने सांसदों और विधायकों को एकजुट रखने का दबाव है, ताकि उनकी पार्टी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) जैसी टूट की स्थिति न बने। हालांकि, यदि वे एनडीए का हिस्सा बनते हैं, तो उन्हें विपक्षी इंडिया गठबंधन और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) से नाता तोड़ना होगा।

इसके साथ ही, महायुति में पहले से ही बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार की एनसीपी मौजूद हैं, जिससे मंत्रिमंडल में पदों का बंटवारा भी एक जटिल मुद्दा होगा। फिलहाल सुप्रिया सुले और शरद पवार ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अंतिम निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हैं।