Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

Jama Masjid Police Station Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
Jama Masjid Police Station Attack
जामा मस्जिद थाना (फाइल फोटो)Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया।

  • हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए, तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज संजीवनी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक शख्स अपनी मां और बहन को परेशान कर रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था।

बताया जा रहा है कि थाने में पूछताछ के दौरान ही आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...