पीरियड्स में परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

पीरियड्स में थकान और कमजोरी को न समझें मामूली! शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये उपाय

Menstrual Health Tips: पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात मानी जाती है लेकिन कई बार यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत भी हो सकता है।

प्रीति शर्मा

Iron Deficiency During Periods: महिलाओं के लिए पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन इस दौरान होने वाला भारी रक्तस्राव शरीर में आयरन के स्तर को तेजी से गिरा सकता है। यही कारण है कि कई महिलाएं इन दिनों में अत्यधिक सुस्ती, चक्कर आना और ऐंठन महसूस करती हैं। इसे नजरअंदाज करना एनीमिया जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं। सामान्य तौर पर 3 से 7 दिनों तक चलने वाले इस चक्र में 30-80 मिलीलीटर खून निकलता है। लेकिन जब यह मात्रा 80 मिलीलीटर से अधिक हो जाती है तो इसे हैवी मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग कहा जाता है। चूंकि हमारे रक्त में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए ज्यादा ब्लीडिंग का सीधा अर्थ है शरीर से आयरन का तेजी से बाहर निकलना।

क्यों गिर जाता है आयरन का स्तर

पीरियड्स के दौरान जब गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) टूटकर बाहर निकलती है तो शरीर को नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए अतिरिक्त आयरन की आवश्यकता होती है। यदि आहार में आयरन की कमी हो, तो शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिससे ऑक्सीजन का संचार धीमा हो जाता है। यही कारण है कि महिलाएं थकान, सांस फूलना, बाल झड़ना और चेहरे पर पीलापन जैसे लक्षण महसूस करती हैं।

आयरन की कमी को कैसे करें पूरा?

अपनी थाली में पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, राजमा और चने जैसी चीजों को शामिल करें। सूखे मेवे जैसे खजूर, किशमिश और बादाम भी आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। केवल आयरन खाना काफी नहीं है शरीर उसे सोख सके इसके लिए विटामिन-C बहुत जरूरी है। संतरा, आंवला, नींबू और टमाटर जैसे खट्टे फल आयरन के अवशोषण को बढ़ा देते हैं।

डॉक्टर की सलाह

यदि खान-पान के बावजूद कमजोरी बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह पर आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट ली जा सकती हैं। यह खून की कमी को तेजी से रिकवर करने में मदद करती हैं। पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द या ब्लीडिंग होने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए ताकि समय रहते एनीमिया के खतरे को टाला जा सके।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी