वीगन फूड रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

World Animal Day: त्योहारों की थाली में सजाएं ये 6 Vegan Dishes, बिना डेयरी और अंडे के भी बनेंगे लाजवाब

Vegan Recipes: 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे के मौके पर ट्राई करें 6 वीगन रेसिपीज। बगैर मीट, अंडे और डेयरी के तैयार होने वाली ये वीगर डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ आपकी त्योहार को भी खास बना सकती हैं।

रीता राय सागर

Cruelty Free Vegan Recipe: अक्टूबर में त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है, ऐसे में वीगन डाइट वालों के लिए फेस्टिवल प्लेट में कुछ प्लांट बेस्ड डिशेज शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वीगन फूड में मीट, फिश, एग, मिल्क व बटर-घी जैसे एनिमल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि फेस्टिव प्लेट फीका और बोरिंग होगा। नीचे दिए गए इन 6 वीगन फ्रेंडली रेसिपी को अपनी दावत में जरूर शामिल करें।

मशरूम-वॉलनट वेलिंगटन

मशरूम-वॉलनट वेलिंगटन

मशरूम की सब्जी के अलावा कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मशरूम-वॉलनट वेलिंगटन ट्राई करें। इसके लिए बारीक कटे मशरूम को प्याज, लहसुन, अखरोट, थाइम, नमक और काली मिर्च के साथ अच्छी तरह भूनें। मिश्रण का पानी सूख जाने पर इसे ठंडा करें और वीगन पफ पेस्ट्री में फील करें। अब इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर करीब 30 से 35 मिनट तक सेंकें।

पंपकिन-सेज वीगन रैवियोली

वीगन रैवियोली

कद्दू से बनने वाली यह डिश त्योहार की दावत में अलग स्वाद देगी। कद्दू को ऑलिव ऑयल, सेज, नमक और काली मिर्च के साथ सॉफ्ट होने तक भूनें और फिर मैश कर लें। इसमें भुने अखरोट और थोड़ा जायफल मिलाएं। इस मिश्रण को वीगन पास्ता शीट में भरकर रैवियोली बनाएं और बॉयल करने के बाद ऑलिव ऑयल, क्रिस्पी सेज और वॉलनट के साथ परोसें।

कटहल गलौटी कबाब

कटहल गलौटी कबाब

कटहल से बने छोटे-छोटे गलौटी कबाब त्योहार की दावत में की प्लेट में वेरायटी ऐड करने के लिए बेहतर है। इसके लिए कटहल को उबाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें उबला आलू, भुना बेसन, तला हुआ प्याज, अदरक, हरी मिर्च और गरम मसाले मिलाएं। छोटे कबाब बनाकर हल्के तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

चुकंदर-नारियल पातुरी

पातुरी

पारंपरिक पातुरी को इस बार कुछ अलग अंदाज में बनाएं। मछली की जगह इसमें चुकंदर और नारियल का इस्तेमाल करें। पतले कटे चुकंदर में कद्दूकस किया नारियल, सरसों का पेस्ट, हरी मिर्च, सरसों का तेल और नमक मिलाएं। इस मिश्रण को केले के पत्ते में रखकर फोल्ड कर लें और करीब 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाएं। तैयार है वीगन पातुरी।

तिल-नारियल तड़के वाला पात्रा

तिल-नारियल पात्रा

गुजराती पात्रा बनाने के लिए बेसन में इमली, गुड़, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा और नमक मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसे साफ किए हुए अरबी के पत्तों पर फैलाकर रोल करें और कुछ देर के लिए स्टीम करें। ठंडा होने पर टुकड़ों में काटें और तिल, नारियल, राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर परोसें।

बाजरा से बनाएं डोसा कोन

बाजरा डोसा

बाजरा कोन बनाने के लिए बाजरे का आटा, चावल का आटा और उड़द का आटा से पतला घोल तैयार करें। इससे कुरकुरा डोसा बनाकर गर्म रहते हुए कोन का आकार दें। इसमें मैश किया हुआ एवोकाडो, नारियल की चटनी और अचार वाली लाल प्याज फील करके परोसें।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ