No Cook Lunch Recipe: गैस जलाने का भी मन नहीं, बिना पकाए बनाएं ये 4 झटपट लंच रेसिपी

No Cook Lunch Recipes Ideas: वीकेंड पर किचन में ज्यादा वक्त नहीं बिताना चाहते तो ये 4 नो-कुक लंच रेसिपी ट्राई करें। चना सलाद, पनीर रैप, बीन्स बाउल और दही सैंडविच मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
No Cook Lunch Recipes Ideas
नो फायर लंच रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया

No Cook Recipes: सप्ताह के अंत में मन अकसर कुछ भी न करने का होता है। ऐसे में वीकेंड पर अगर किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहते हैं, तो हर बार खाना ऑर्डर करना जरूरी नहीं। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से बिना गैस जलाए भी हल्का-फुल्का और भरपेट लंच तैयार किया जा सकता है। ये रेसिपीज आसान है और झटपट तैयार हो जाती है।

1. चना सलाद

Chana Chaat
चना सलादफोटो.सोशल मीडिया

उबले चने और ताजी सब्जियों से बनने वाला यह सलाद झटपट तैयार हो जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में चना, खीरा, टमाटर और प्याज डालें। इसमें नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब नमक और काली मिर्च डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

2. पनीर-चटनी रैप

Paneer wrap
पनीर-चटनी रैपफोटो.सोशल मीडिया

अगर लंच में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो पेट भी भरे और बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे, तो पनीर बेस्ट है। इसके लिए तैयार रोटी या टॉर्टिला का इस्तेमाल करें। रोटी पर हरी चटनी अच्छी तरह फैलाएं। इसके ऊपर पनीर, खीरा, टमाटर और लेट्यूस या पत्तागोभी रखें। स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। अब रोटी को टाइट रोल करें और तुरंत सर्व करें। इसमें अपनी पसंद की टॉपिंग और ड्रेसिंग को बदलकर हर बार नया स्वाद पा सकते हैं।

3. कॉर्न, एवोकाडो और बीन्स बाउल

beans salad
कॉर्न, एवोकाडो और बीन्स बाउलफोटो.सोशल मीडिया

कॉर्न, बीन्स और एवोकाडो को मिलाकर बनने वाली इस रेसिपी को सलाद की तरह खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में स्वीट कॉर्न, बीन्स, एवोकाडो और खीरा डालें। इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। सभी चीजों को हल्के हाथ से टॉस करें और ऊपर से हरा धनिया डालें। इसे सीधे सलाद की तरह खाएं या लेट्यूस के पत्तों में रखकर सर्व करें। इसे प्रोटीन रिच रेसिपी बनाने के लिए इसमें पनीर के टुकड़े भी ऐड किए जा सकते हैं।

No Cook Lunch Recipes Ideas
Masala Oats Recipe: बोरिंग ओट्स को बनाएं और भी मजेदार, 15 मिनट में तैयार होगी ये साउथ इंडियन स्टाइल रेसिपी

4. दही और खीरे का सैंडविच

Sandwich
दही और खीरे का सैंडविचफोटो.सोशल मीडिया

सैंडविच को हमेशा मेयोनीज या चीज से ही बनाने की जरूरत नहीं। हंग कर्ड और खीरे से भी मिनटों में एक हल्का और फ्रेश सैंडविच तैयार किया जा सकता है, जो आपकी भूख को मिटाने के लिए हेल्दी ऑप्शन है। इस आसान से कर्ड सैंडविच को बनाने के लिए एक बाउल में गाढ़ा दही, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाएं। ब्रेड की एक स्लाइस पर दही का मिश्रण फैलाएं और ऊपर से खीरे की स्लाइस रखें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर करें और सैंडविच को तिकोने आकार में काटकर सर्व करें।

संबंधित खबरें

No stories found.