स्पाइडर ब्राउनी रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Halloween Special Recipe: घर पर बनाएं स्पाइडर वेब ब्राउनी, बच्चों की पार्टी के लिए है परफेक्ट चॉकलेट ट्रीट

Spider Web Brownie: हैलोवीन पार्टी में मेहमानों और बच्चों को खिलाएं स्पाइडर वेब ब्राउनी। चॉकलेट से बनी इस आसान रेसिपी को व्हाइट और डार्क चॉकलेट की मदद से डरावना लुक दे सकते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • हैलोवीन पार्टी के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट से भरपूर स्पाइडर वेब ब्राउनी।

  • व्हाइट चॉकलेट से तैयार करें ब्राउनी पर डरावनी स्पाइडर वेब डिजाइन।

  • बच्चों और मेहमानों को परोसें यह मजेदार हैलोवीन ट्रीट।

Spider Web Brownie Recipe: हैलोवीन पार्टी में सिर्फ डरावनी सजावट और कॉस्ट्यूम ही नहीं, खाने की चीजों को भी खास अंदाज में पेश किया जाना चाहिए। अगर आप घर पर बच्चों या दोस्तों के लिए हैलोवीन पार्टी रख रहे हैं, तो चॉकलेट ब्राउनी को स्पाइडर वेब डिजाइन देकर पार्टी परफेक्ट बना सकते हैं। इसका लुक डरावना और मजेदार तो होगा ही, स्वाद भी बिल्कुल चॉकलेटी और लाजवाब लगेगी।

स्पाइडर वेब ब्राउनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मैदा

  • ½ कप पिघला हुआ मक्खन

  • ¾ कप चीनी

  • ½ कप कोको पाउडर

  • ½ कप दूध

  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस

  • ½ कप चॉकलेट चिप्स

  • एक चुटकी नमक

डेकोरेशन के लिए

  • आधा कप सफेद चॉकलेट

  • थोड़ी डार्क चॉकलेट

  • पाइपिंग बैग या छोटा कोन

स्पाइडर वेब ब्राउनी बनाने की विधि

ब्राउनी का बैटर तैयार करें

एक बाउल में पिघला हुआ मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें। इसके बाद मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक छानकर मिलाएं। आखिर में चॉकलेट चिप्स डाल दें। बैटर को जरूरत से ज्यादा न फेंटें।

ब्राउनी बेक करें

एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर बैटर डालें और ऊपर से बराबर फैला दें। पहले से गर्म ओवन में 170-180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 20-25 मिनट बेक करें। टूथपिक डालकर चेक करें। ब्राउनी को पूरी तरह ठंडा होने दें।

स्पाइडर वेब डिजाइन बनाएं

सफेद चॉकलेट को हल्का गर्म करके पिघला लें और पाइपिंग बैग में भरें। ब्राउनी के ऊपर गोल-गोल सर्कल बनाएं। अब टूथपिक से बीच से बाहर की तरफ हल्की लाइनें खींचें। इससे स्पाइडर वेब जैसा डिजाइन बन जाएगा।

फाइनल टच दें

डार्क चॉकलेट से छोटे-छोटे मकड़ी जैसे डिजाइन बना सकते हैं। ब्राउनी को कुछ देर सेट होने दें और फिर चौकोर टुकड़ों में काटकर सर्व करें।

परोसने का खास तरीका

ब्राउनी को ब्लैक प्लेट में रखें और आसपास चॉकलेट सॉस से छोटे मकड़ी के जाले बनाएं। चाहें तो प्लेट पर कुछ कैंडी आईज रखकर हैलोवीन थीम को और मजेदार बना सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा