Amla Recipes: सर्दियों में आंवले से बनाएं ये 7 चीजें, चटनी से कैंडी तक जानें आसान तरीके
सर्दियों में विटामिन C से भरपूर आंवला को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे चटनी, अचार, कैंडी और कई स्वादिष्ट चीजें तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आंवले की 7 ऐसी रेसिपी, जिन्हें घर पर बनाना आसान है।
आंवले के बीज निकालकर टुकड़े कर लें। अब हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक के साथ मिक्सर में पीस लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें। तैयार है ताजी आंवले की चटनी।फोटो.सोशल मीडिया
आंवले को भाप में हल्का नरम करके फांकें अलग कर लें। ठंडा होने पर इसमें सरसों का तेल, सौंफ, मेथी दाना, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। साफ और सूखे कांच के जार में भरें। इसे फ्रिज में रखें और साफ-सूखे चम्मच से निकालें।फोटो.सोशल मीडिया
आंवले को उबालकर फांकें अलग कर लें। इसमें चीनी मिलाकर कुछ घंटे रखें, फिर धीमी आंच पर पकाएं। फांकें निकालकर जाली या प्लेट में फैलाएं और पूरी तरह सूखने दें। चाहें तो ऊपर से हल्का काला नमक छिड़कें।फोटो.सोशल मीडिया
आंवले में कांटे से हल्के छेद करके पानी में उबालें। अलग से चीनी और पानी की चाशनी बनाएं। आंवले को चाशनी में डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक वे अच्छी तरह चाशनी सोख न लें। ठंडा करके साफ जार में भरें।फोटो.सोशल मीडिया
आंवले को पतली फांक में काटकर धूप में या डिहाइड्रेटर में पूरी तरह सुखाएं। सूखने के बाद मिक्सर में पीस लें। इसमें भुना जीरा और काला नमक मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसे सलाद, रायते या चाट पर छिड़क सकते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
आंवले को भाप में हल्का नरम करके बीज निकाल लें और पतली फांकें बना लें। इसमें गुड़ का पाउडर, भुना जीरा, काला नमक और लाल मिर्च मिलाएं। कुछ देर रखने के बाद परोसें। फोटो.सोशल मीडिया
आंवले के टुकड़ों को थोड़ा पानी डालकर पीसें और छान लें। इसमें स्वादानुसार शहद या गुड़, भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और परोसें।फोटो.सोशल मीडिया