Chocolate Peda Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं चॉकलेट पेड़ा, मावा की जरूरत नहीं पड़ेगी

Diwali Sweet Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं चॉकलेट पेड़ा, वो भी बिना मावा के। मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर से तैयार करें यह आसान मिठाई, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।
Easy chocolate peda recipe without Mawa diwali.
चॉकलेट पेड़ाफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क से बनेगा चॉकलेट पेड़ा।

  • कम सामग्री में घर पर बनेगी स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़ा।

  • दिवाली पर मेहमानों को परोसने या मिठाई के डिब्बे में रख सकते हैं।

Chocolate Peda Without Mawa: दिवाली पर घर में मिठाई बनाने का मन है, लेकिन मावा खरीदने या लंबी तैयारी करने का समय नहीं है? ऐसे में चॉकलेट पेड़ा ट्राई कर सकती हैं। इसे मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर की मदद से बनाया जाता है। इसका चॉकलेटी स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा।

चॉकलेट पेड़ा बनाने की सामग्री

  • 1 कप मिल्क पाउडर

  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क

  • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच घी

  • एक चुटकी इलायची पाउडर, वैकल्पिक

  • सजाने के लिए कटे हुए पिस्ता या बादाम

घर पर ऐसे बनाएं चॉकलेट पेड़ा

पैन तैयार करें

एक नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और हल्का गर्म होने दें।

मिल्क पाउडर मिलाएं

पैन में मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाएं, ताकि गांठें न पड़ें। इसे धीमी आंच पर मिलाते रहें।

चॉकलेट का स्वाद दें

अब कोको पाउडर और चाहें तो इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे। इसे बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना पेड़े सूखे हो सकते हैं।

मिश्रण ठंडा करें

गैस बंद करके मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें। जब इसे हाथ से संभालना आसान हो जाए, तब हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।

पेड़े को आकार दें

हर लोई को हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें। बीच में अंगूठे से हल्का गड्ढा बनाएं। ऊपर से कटा पिस्ता या बादाम लगाकर सजाएं।

Easy chocolate peda recipe without Mawa diwali.
Diwali Snacks Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा पोहा चिवड़ा, जानें लंबे समय तक क्रिस्पी रखने के टिप्स

चॉकलेट पेड़ा बनाते समय ध्यान रखें

मिश्रण को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें। अगर मिश्रण बहुत नरम हो, तो उसे थोड़ा ठंडा होने दें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाया जा सकता है। यदि मिश्रण ज्यादा सूखा हो जाए, तो थोड़ी कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं।

चूंकि इसमें दूध से बनी सामग्री होती है, इसलिए पेड़ों को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। इन्हें लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें।

Navbharat Live
navbharatlive.com