फाउंडेशन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Festival Makeup Mistakes: फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना मेकअप दिखेगा केकी और पैची

Festive Makeup Tips: फेस्टिव मेकअप में लगाए जाने वाले बेस केकी न हो जाए, इसके लिए फाउंडेशन की मोटी परत लगाने से बचें। जानें स्किन प्रेप, सही शेड और ब्लेंडिंग का सही तरीका।

रीता राय सागर

Flawless Base Makeup: त्योहारों पर मेकअप थोड़ा डिफरेंट और अट्रैक्टिव होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर अप्लाई किया जाए। कई बार ज्यादा फाउंडेशन, गलत स्किन प्रेप या ठीक से ब्लेंड न करने की वजह से बेस पैची और केकी नजर आने लगता है। खासकर फेस्टिव मेकअप में जब लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना हो, तब बेस को सही तरीके से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है।

फाउंडेशन से पहले स्किन को करें तैयार

सीधे फाउंडेशन लगाने की गलती न करें। सबसे पहले चेहरे को साफ करके अपनी स्किन टाइप के अनुसार, मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो खासतौर पर नाक, मुंह के आसपास और गालों जैसे हिस्सों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।

फेश मॉइस्चराइजर को अच्छी तरह एब्जॉर्ब होने दें। इसके बाद प्राइमर लगाएं। ऑयली स्किन पर टी-जोन में मैटिफाइंग प्राइमर और ड्राई स्किन पर हाइड्रेटिंग प्राइमर इस्तेमाल किया जा सकता है। सही स्किन प्रेप फाउंडेशन को ज्यादा स्मूद दिखाता है।

एक साथ ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं

केकी बेस से बचने का सबसे आसान नियम है- कम प्रोडक्ट से शुरुआत करें। चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर लगाने के बजाय माथे, दोनों गाल, नाक और ठुड्डी पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा लगाएं। इसके बाद इसे चेहरे के सेंटर से बाहर की तरफ ब्लेंड करें।

अगर किसी जगह ज्यादा कवरेज चाहिए तो पूरे चेहरे पर दोबारा फाउंडेशन लगाने के बजाय सिर्फ उसी हिस्से पर दूसरी पतली लेयर लगाएं। मेकअप आर्टिस्ट भी पतली लेयर में फाउंडेशन लगाने और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे कवरेज बढ़ाते है।

ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से ऐसे करें ब्लेंड

फाउंडेशन को चेहरे पर रगड़ने या बार-बार स्वाइप करने के बजाय हल्के हाथों से टैप करते हुए ब्लेंड करें। ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल कर रही हैं तो उस पर हल्का पानी स्प्रे कर लें। नाक के किनारे, आंखों के नीचे और मुंह के आसपास खास ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर फाउंडेशन जल्दी जमा हो जाता है औऱ बेस भारी दिखता है।

सही शेड चुनना भी है जरूरी

फाउंडेशन का शेड चेहरे से बहुत ज्यादा अलग होने पर बेस अलग सा दिखता है। शेड को हाथ पर टेस्ट करने के बजाय जॉलाइन के आसपास चेक करना बेहतर होता है, ताकि चेहरे और गर्दन के बीच बहुत ज्यादा अंतर न दिखे।

पाउडर से न करें ओवरडोज

फेस्टिव मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए पाउडर जरूरी हो सकता है, लेकिन पूरे चेहरे पर मोटी परत लगाने से बेस केकी दिख सकता है। इसलिए पाउडर को खासतौर पर टी-जोन, नाक, माथे या उन हिस्सों पर हल्के हाथ से लगाएं जहां ऑयल ज्यादा आता है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे