होली स्पेशल फ़ूड टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

होली के लिए 5 स्पेशल स्नैक्स, जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं

Traditional Indian Snacks: होली के लिए ये 5 आसान और स्वादिष्ट स्नैक्स आपके त्योहार को और भी मज़ेदार बना देंगे। इन्हें कम समय और साधारण सामग्री से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

सीमा कुमारी

Holi Food Ideas: रंगों का पर्व होली आने में महज चंद ही बचे हैं। यह पर्व सिर्फ गुलाल और पक्के रंगों की मस्ती तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों के बिना इसकी खुशी अधूरी मानी जाती है। इस खास मौके पर हर हिन्दू घर में गुजिया, नमकीन, मिठाइयां और अलग-अलग तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका आनंद परिवार और घर आए मेहमान मिलकर उठाते हैं।

अगर आप होली 2026 पर पारंपरिक व्यंजनों के साथ कुछ झटपट और स्वादिष्ट स्नैक्स पहले से तैयार करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए 5 आसान रेसिपी के आइडिया दिए जा रहे हैं। ये रेसिपी कम सामग्री और कम समय में बन जाएंगी, जिससे आप बिना ज्यादा मेहनत के त्योहार का मजा ले सकेंगे।

इस होली इन 5 स्वादिष्ट स्नैक्स से मेहमानों को करें खुश

  • नमकपारा

नमकपारा होली का पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय स्नैक है। यह बाहर से कुरकुरा और स्वाद में हल्का नमकीन होता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। चाय के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे पहले से बनाकर कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है, इसलिए त्योहार की भागदौड़ में यह एक परफेक्ट रेडी-टू-सर्व विकल्प माना जाता है।

  • गुजिया

गुजिया होली की पारंपरिक और बेहद पसंदीदा मिठाई है। यह आमतौर पर खोया, मैदा, सूजी, कसा हुआ नारियल, सूखे मेवे और गाढ़े दूध जैसी साधारण सामग्री से बनाई जाती है। खुशबूदार और पौष्टिक होने के कारण गुजिया सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। होली पर नेस्ले मिल्कमेड के साथ इसे घर पर बनाना आसान है और बच्चों के लिए यह मीठा सरप्राइज बन जाता है। मिल्कमेड खोया की फिलिंग को तैयार करने में स्वच्छता और सुविधा दोनों देता है, जिससे यह लोकप्रिय होली की मिठाई और भी खास बन जाती है।

  • नमकीन काजू

नमकीन काजू होली का स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक है। हल्का भुने हुए काजू को नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मसालेदार और क्रिस्पी होता है, जो चाय के साथ या होली पार्टी में परोसने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके इसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

  • शक्करपारा

शक्करपारा एक खास होली स्नैक है, जो मिठाई और नमकीन का बेहतरीन मिश्रण होता है। इसका हल्का क्रिस्पी और मीठा स्वाद सभी को पसंद आता है। यह पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है और होली पर चाय या स्नैक्स के साथ परोसने के लिए परफेक्ट विकल्प है।

  • मठरी

मठरी होली का एक लोकप्रिय और कुरकुरा नमकीन स्नैक है। इसका हल्का नमकीन और क्रिस्पी स्वाद सभी को पसंद आता है।

इसे पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है और ठंडा होने पर 2-3 हफ्ते तक कुरकुरी बनी रहती है, इसलिए होली के त्योहार में इसे आसानी से परोसा जा सकता है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर