होली क्यों मनाई जाती है? क्या हैं इसके प्रमुख कारण? यहां जानिए

Holi 2026: होली भारत का प्रमुख त्यौहार है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत, राधा-कृष्ण के प्रेम और वसंत ऋतु के स्वागत के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक भी है।
Holi Kyon Manaya Jata Hai
रंगों का त्योहार होली (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Holi Kyon Manaya Jata Hai:होली भारत के सबसे रंगीन और उल्लासपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह केवल रंग खेलने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली होली का त्योहार जिसे पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

लोक मान्यता के अनुसार, होली, जिसे "रंगों का त्योहार" कहा जाता है, मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय और राधा-कृष्ण के निस्वार्थ प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। यह वसंत ऋतु के आगमन, पुरानी गलतियों को माफ करने, रिश्तों को नए सिरे से जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का एक सांस्कृतिक व सामाजिक उत्सव है।

रंगों का त्योहार होली मनाने के क्या है प्रमुख कारण

  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

पौराणिक मान्यता के अनुसार, राक्षस राजा हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान भक्ति से रोकने के लिए अनेक प्रयास किए। अंत में उसने अपनी बहन होलिका को आग में बैठने का आदेश दिया, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान था। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका दहन हो गई। यह घटना बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक मानी जाती है।

  • राधा-कृष्ण का निस्वार्थ प्रेम

मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रंगों से होली खेली थी। यह परंपरा प्रेम, आनंद और निस्वार्थ भाव को दर्शाती है। ब्रज क्षेत्र में आज भी होली विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है।

  • वसंत ऋतु का आगमन

होली फाल्गुन पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो सर्दियों के अंत और वसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक है। यह समय नई फसल और प्रकृति में रंग-बिरंगे फूलों के खिलने का होता है, इसलिए इसे खुशियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

  • सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक

होली सामाजिक भेदभाव को मिटाने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का अवसर देती है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं।

इसीलिए होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देने वाला महापर्व है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com