ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

ऋषभ पंत की चोट से टेंशन, नहीं किया अभ्यास, मैनचेस्टर टेस्ट खेलने पर संस्पेंस...

लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत के चौथे मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट में वो चोटिल हो गए थे। फिलहाल टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोएशे ने इस पर अपडेट दे दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

टीम इंडिया अब चौथे टेस्ट की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। लॉर्ड्स में मिली करीबी हार के बाद शुभमन सेना की नजर मैनचेस्टर टेस्ट को अपने नाम करने पर है। अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज व उपकप्तान ऋषभ पंत का अहम रोल रहा है। वो अंग्रेजों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर बिना डर के बल्लेबाजी कर रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने इंग्लैंड की टीम में खौफ पैदा किया हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट में पंत की उंगली में चोल लगी थी। ये चोट उन्हें पहली पारी के दौरान लगी थी, जिस कारण पंत को मैदान से बारह जाना पड़ा। अब मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए पंत के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पंत चौथा टेस्ट खेलेंगे?

लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत के चौथे मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। अब टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोएशे ने इस पर अपडेट दे दिया है। उन्होंने कहा है कि "लॉर्ड्स में पंत ने काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की थी। टीम अब ऐसी स्थिति से दोबारा नहीं गुजरना चाहती है। हम नहीं चाहते हैं कि बीच मैच में विकेटकीपर बदला जाए। पंत ने आज प्रैक्टिश सेशन में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि हम उनको ज्यादा से ज्यादा आराम देना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि वो मैनटेस्टर में खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।"

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान इंग्लिश टीम के खिलाफ 74 रन ठोके। उनकी इस पारी में दो छक्के भी शामिल थे। जिसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्हें उंगली पर चोट आ गई। फिर ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। चोटिल होने के बाद पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी। लेकिन वो इस दौरान ज्यादा रन नहीं बना सके थे।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट