नवंबर ओटीटी रिलीज मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

नवंबर में OTT पर मचेगा बवाल, ‘फैमिली मैन 3’ से ‘दिल्ली क्राइम 3’ तक कई फिल्में-सीरीज मचाएंगी धूम

OTT Release Movie: नवंबर 2025 ओटीटी दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है, क्योंकि ‘महारानी 4’ से लेकर ‘फैमिली मैन 3’ तक कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

स्नेहा मौर्या

November OTT Release Movie List: त्योहारों की हलचल खत्म होने के बाद अगर आप घर पर कुछ नया और रोमांचक देखने की सोच रहे हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट मंथ साबित होगा। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े शोज और फिल्मों की रिलीज तय है, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी लिव और डिज़्नी+हॉटस्टार पर धमाकेदार कंटेंट की पूरी लाइनअप तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं सबसे चर्चित मूवी लिस्ट।

दरअसल, नवंबर की शुरुआत होगी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर से, जो बर्फ से ढके खूबसूरत बारामूला की पृष्ठभूमि में सेट है। कहानी एक छोटे बच्चे के अचानक लापता होने से शुरू होती है और धीरे-धीरे गांव के भीतर छिपे डरावने सच सामने आते हैं। इसमें मानव कौल डीएसपी रिदवान सैय्यद का किरदार निभा रहे हैं, जिनका अतीत भी कहानी में रहस्य जोड़ता है। यह सीरीज 7 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

महारानी सीजन 4

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के रूप में लौट रही हैं। इस बार रानी का संघर्ष राज्य की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचने वाला है। चौथे सीजन में रानी की टक्कर प्रधानमंत्री से होगी, और सत्ता का यह खेल और भी तीखा होने वाला है। ‘महारानी 4’ को 7 नवंबर से सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

दिल्ली क्राइम सीजन 3

इसके अलावा शेफाली शाह की दमदार वापसी के साथ ‘दिल्ली क्राइम 3’ दर्शकों को एक बार फिर हिला देने वाला है। इस बार डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का सामना करती नजर आएंगी। सीरीज 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी थिएटर के बाद एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में जबरदस्त टक्कर देती नजर आएगी। सिनेमाघरों में मिस कर दिया? तो 14 नवंबर से इसे नेटफ्लिक्स या जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द फैमिली मैन सीजन 3

मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए खुशखबरी! श्रीकांत तिवारी अपने अब तक के सबसे मुश्किल मिशन के साथ लौट रहे हैं। सीरीज़ 21 नवंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5

दुनियाभर में मशहूर साइ-फाई थ्रिलर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का पांचवां सीजन आखिरकार आ रहा है। 26 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर इसका पार्ट 1 रिलीज़ किया जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त