पनवेल से विदेशी शराब जब्त (pic credit; social media)  
लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पनवेल में 13 लाख की विदेशी शराब जब्त

Maharashtra News: पुलिस गोवा से लाई जा रही 13 लाख की विदेशी शराब पनवेल से जब्त की है। आरोपी इसे स्पेयर पार्ट्स की आड़ में छिपाकर ट्रक से ला रहे थे।

सोनाली चावरे

Foreign liquor seized in Panvel: महाराष्ट्र में शराब तस्करी के मामले लगातार बड़ते जा रहे है। ताजा मामला पनवेल का है। पनवेल में फ्लाइंग स्क्वाड ने गोवा से लाई जा रही 13 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की। यह शराब आठ अलग-अलग विदेशी ब्रांड की थी, जिसे स्पेयर पार्ट्स की आड़ में छिपाकर ट्रक में लाया जा रहा था। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक्साइज विभाग के जॉइंट कमिश्नर प्रसाद सुर्वे ने बताया कि पनवेल में हुई इस कार्रवाई में राजस्थान के उत्तम सेन और भायंदर के रमेश पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद हुए है। आरोपियों से तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दमन से अवैध शराब तस्करी के 31 मामले दर्ज

प्रसाद सुर्वे ने बताया कि जांच के मुताबिक यह एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। 24 जून से शराब पर उत्पादन शुल्क बढ़ने के बाद तस्करी के मामलों में तेजी आई है। विभाग ने इस अवधि में कड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा से शराब तस्करी के 133 मामले दर्ज किए है। जिनमें 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 3 करोड़ 16 लाख रुपए की शराब जब्त की गई।  इसके अलावा, दमन से अवैध शराब तस्करी के 31 मामले सामने आए, जिनमें 30 लोगों को गिरफ्तार कर 69 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है।

दादरा नगर हवेली से 6 आरोपी गिरफ्तार

दादरा नगर हवेली से तस्करी के 6 मामलों में 6 आरोपियों को पकड़ा गया और 5 लाख की शराब बरामद की गई है। उत्पादन शुल्क विभाग ने तस्करी रोकने के लिए अपनी निगरानी और तेज कर दी है। सुर्वे ने कहा कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।

सुर्वे ने आगे बताया कि पिछले 4 सालों में 538.14 करोड़ रुपये की शराब तस्करी पकड़ी गई है। इस दौरान लगभग 2 लाख मामले दर्ज हुए और 1.80 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12,182 वाहन भी जब्त हुए है। साल 2022 में 51,808 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 43,660 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 3,217 गाड़ियां जब्त की गईं, और इन कार्रवाई में 165.62 करोड़ की शराब जब्त की गई।

(News Source-आईएएनएस)

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर