BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Abhijit Dipke Support: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
sonam wangchuk on abhijeet dipke
अभिजीत दीपके ने थामा संविधान (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीजेपी ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक के रैली को दिया समर्थन

  • सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर ट्वीट कर दी जानकारी

  • 1 नवंबर को कांग्रेस से नेतृत्व में INDIA ब्लॉक रामलीला मैदान में करने जा रही है महारैली

CJP Extends Support To Congress November 1 Mega-Rally: कांग्रेस की अगुवाई में INDIA ब्लॉक आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महारैली करने जा रही है। इस महारैली को CJP ने समर्थन दिया है। इसको लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर एक ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि INDIA ब्लॉक को 1 नवंबर की महारैली के लिए समर्थन है।

कांग्रेस की अगुवाई में दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली का आयोजन होना है। इस आयोजन में देशभर से करीब 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह महारैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। विपक्ष का साफ कहना है ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा न होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

दिपके ने ट्वीट कर दी समर्थन की जानकारी

कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

पार्टी ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है, न कि सरकार अपने मतदाता चुनती है। SIR के जरिए पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंकाओं पर चिंता जताते हुए पार्टी ने डॉ. बीआर आंबेडकर के समान मताधिकार के सिद्धांत का उल्लेख किया। पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना है।

sonam wangchuk on abhijeet dipke
Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG
sonam wangchuk on abhijeet dipke
28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ! समझिए हार के मायने और MLC चुनाव का समीकरण, क्या है विशेषज्ञों की राय

CEC के इस्तीफे की मांग तेज

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर चिंता जताई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com