यह हैं दादर नगर हवेली के प्रमुख पर्यटन स्थल

dadar
Published on: 
Updated on: 

दादर नगर हवेली जिसकी उत्तरी तरफ गुजरात ओर दक्षिण की तरफ महाराष्ट्र है, 491 किलोमीटर में फैला है। यह इलाका हमारे भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। दादर नगर हवेली में कुल मिला कर 70 गांव हैं,  जिसकी राजधानी सिलवासा है। यहां का 40 प्रतिशत इलाका जंगल तथा पहाड़ों से घिरा हुआ है, साथ ही अरब सागर की ओर बहने वाली दामनगंगा नदी यहां के जीवन का मुख्य स्रोत है। यहां कई पर्यटन स्थल भी हैं, तो आइए जानें उनके बारे में...

दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा एक पर्यटक स्थल-
सिलवासा में रेल मार्ग, हवाई मार्ग ओर यहां की सड़क भी बहुत अच्छी है, घूमने के लिए कई धार्मिक मंदिर और चर्च भी आपको देखने मिल जाएंगे। यहां कई बड़े संघरालय भी उपस्थित हैं जहां आप यहां के तौर तरीके तथा यहां के आदिवासियों का रहन - सहन आसानी से देख सकते हैं।

हिरवा वन-
दादर नगर हवेली आकर आपको हिरवा वन ज़रूर घूमना चाहिए, यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक ख़ास जगह है। यह एक खूबसूरत और बहुत बड़ा गार्डन है, जहां आपको एक समूह में कई झरने देखने को मिलेंगे। हिरवा वन आकर आपको एकांत ओर मन की शांति का अनुभव होगा।

खनवेल-
यदि आपको हरे - भरे पहाड़ देखने के इच्छुक है, सुंदर गार्डन मन को मोह लेने वाले झील ओर झरने देखना चाहते हैं, तो सिलवासा से 20 किलोमीटर दूर एक बार खानवेल ज़रूर आएं। जहां आपको बहुत ऊंचे पहाड़ ओर सुंदर वादियां देखने मिलेगी। खनवेल में एक से एक सुंदर झील भी स्थित हैं। यहां की सैर का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर मार्च तक का होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com