
MLC Election Results Live Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 MLC सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इन चार राज्यों में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सीटों का बंटवारा इस प्रकार है: उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में 8, महाराष्ट्र में 5 और कर्नाटक में 4 सीटें।
उत्तर प्रदेश (11 सीटें): राज्य में 5 स्नातक (ग्रेजुएट) और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए थे। मेरठ में दोनों सीटों पर BJP ने जीत हासिल की। रुझान: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के उमेश द्विवेदी आगे चल रहे थे, जबकि वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव बढ़त बनाए हुए थे।
बिहार (8 सीटें): राज्य में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए थे।तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के सर्वेश कुमार विजयी रहे।
अन्य दल और निर्दलीय: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय आगे चल रहे थे, जबकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी नेता राहुल राज ने बढ़त बनाई।
कर्नाटक (4 सीटें): बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में, JD(S)-BJP गठबंधन के उम्मीदवार ए.पी. रंगनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुट्टन्ना को 908 वोटों से हराया।
महाराष्ट्र (5 सीटें): 5 सीटों (3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में थे। शुरुआती रुझानों से पता चला है कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन 3 सीटों पर आगे है, जबकि महा विकास अघाड़ी (MVA) 2 सीटों पर आगे चल रहा है। कई सीटों पर वोटों की गिनती अभी भी जारी है।
विधान परिषद चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...