- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cars Being Stolen From Nagpur 4 Accused Arrested
नागपुर से हो रही कारों की चोरी, हथियार तस्करी में उपयोग का संदेह, 4 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर से चोरी की गई एसयूवी को मणिपुर में बेचे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर से चोरी की गई एसयूवी को मणिपुर में बेचे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि चोरी किया गया चौपहिया वाहन का प्रयोग हथियार तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपियों में अंसारनगर, मोमिनपुरा निवासी शाहिद इकबाल उर्फ चिंटू अब्दुल लतीफ (39), गाड़ीखाना निवासी सौरभ अशोकराव अहिरवार (36), कार चालक अजीत सिंह इंगो लायश्रम (38) और बोजेंद्रसिंह शूरचंद्रसिंह लायराम (27) दोनों पोयुरुकोन्जिल, मायाई, लिकायी कमेटी हॉल, मणिपुर निवासियों का समावेश बताया गया।
मंगलवार को पुलिस भवन में मीडिया से बात करते हुए पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने बताया कि जांच में आरोपियों द्वारा नागपुर समेत दिल्ली में 6 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। आरोपियों से 11 एसयूवी समेत करीब डेढ़ करोड़ का माल जब्त कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के 2 अलग-अलग इलाकों में मिले शव, एक की हत्या और दूसरे की मौत बनी रहस्य, सड़ी-गली लाश देख पुलिस भी हैरान
सोशल साइट की पहचान पड़ी भारी! MBA छात्र ने किया दुष्कर्म, फिर अडल्ट साइट पर डाली युवती की फोटो; पुलिस ने दबोचा
खापरखेड़ा-कोराड़ी रोड पर कत्लेआम! पत्नी ने पर्स से निकाला सत्तूर, पति ने सरेराह उतारा प्रेमी को मौत के घाट
नागपुर रोड रेज: साइड मांगने पर दी गालियां, टोका तो उतार दिया मौत के घाट; कामठी में सनसनीखेज वारदात
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नागपुर शहर में कुछ कंपनियों की कारें चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ऐसे कुल 8 मामले दर्ज किए गए। जांच में यह भी पता चला है कि कार चोरी करते समय सॉफ्टवेयर में बदलाव कर उसकी चाबी बनाई जा रही थी।
चोरी के पीछे किसी गिरोह का हाथ का शक
पुलिस को शक है कि इस चोरी के पीछे किसी गिरोह का हाथ है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच ने तलाश शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले वाहन चालक अजीत सिंह और बोजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य 2 को गिरफ्तार कर लिया गया।
फर्जी आरसी और नंबर प्लेट का उपयोग
प्रेस वार्ता में सीपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना दिल्ली का शाहिद है। वह चोरों का एक गिरोह चलाता है और देशभर से चोरी की गई एसयूवी को मणिपुर और नागालैंड में बेचता है। एसयूवी को मणिपुर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय ड्राइवरों की मदद ली जाती है। इन्हें हवाई मार्ग से नागपुर सहित देशभर के विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता है। उक्त स्थानों पर चालकों के रहने की व्यवस्था पांच स्टार होटल में की जाती है।
नागपुर की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एसयूवी चोरी करने के बाद जिस राज्य से गुजरना होता है वहां की नंबर प्लेट और आरसी बुक पहले से तैयार कर ली जाती है। इस तरह संबंधित राज्य से चोरी हुई कार आसानी से मणिपुर पहुंच जाती है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि फास्टटैग में जिस नंबर का अमाउंट (बैलेंस) कम है, उसे सेलेक्ट कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर भी उसी नंबर का फास्टैग बना लिया जाता है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि चोरी की गई एसयूवी का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जाता है या नहीं।
Cars being stolen from nagpur 4 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC का खास यूरोप टूर पैकेज, 12 रात 13 दिन में यूरोप के12 शहरों की सैर का मौका
Mar 13, 2026 | 11:14 AMWardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
Mar 13, 2026 | 11:10 AMअतुल सावे के इशारे पर हुआ रमाई आवास घोटाला, इम्तियाज जलील का सनसनीखेज आरोप
Mar 13, 2026 | 11:06 AMIPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में चार भारतीय, जानें कौन है पहले नंबर पर
Mar 13, 2026 | 11:05 AMरेलवे स्टेशन बनेंगे कमर्शियल हब, वेस्टर्न रेलवे ने तय किया 239 करोड़ कमाई का लक्ष्य
Mar 13, 2026 | 10:59 AMईरान की हिट लिस्ट में Google-Amazon जैसी दिग्गज कंपनियां, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
Mar 13, 2026 | 10:59 AM13 मार्च का इतिहास: जलियांवाला बाग का बदला हुआ पूरा, जब ऊधम सिंह ने लंदन में माइकल ओ’ डायर को गोलियों से भूना
Mar 13, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM














