ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं काजोल 
ताजा खबर

'जूम करने की हिम्मत कैसे हुई', ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं काजोल, मिनी माथुर ने सुना दी खरी-खोटी

Kajol Black Bodycon Dress: काजोल हाल ही में अपनी वेब सीरीज़ 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' सीजन 2 के ट्रेलर लॉन्च पर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।

सोनाली झा

Kajol trolled: बॉलीवुड की बेबाक और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी ड्रेस और उस पर लोगों की प्रतिक्रिया। हाल ही में काजोल अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं। इवेंट में उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी यह ड्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काजोल को वॉक करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को पैपराज़ी सुनील कुमार गोल ने शेयर किया था। जैसे ही वीडियो सामने आया, कुछ यूजर्स ने उनकी ड्रेस और बॉडी को लेकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि वो बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन ड्रेस बहुत ज्यादा टाइट है। वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा कि लगता है इस इवेंट से पहले पेट पूजा हुई है।

फोटोग्राफर ने किया काजोल पर जूम

हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। वीडियो में फोटोग्राफर ने काजोल पर जूम भी किया था, जिससे कई लोग नाराज़ हो गए। सबसे सख्त प्रतिक्रिया दी टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनके शरीर पर जूम करने की हिम्मत कैसे हुई? वो हमेशा जवान दिखने के लिए आप लोगों की कर्जदार नहीं हैं। आपको ये फैसला करने का हक नहीं कि वो कैसी दिखनी चाहिए।

काजोल के समर्थन में उतरे फैंस

एक तरफ लोग काजोल को ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे थे, तो दूसरी तरफ कई फैंस उनके समर्थन में भी उतर आए। एक यूजर ने लिखा कि वो 50 साल की हेल्दी और एक्टिव महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं। तोंद वाले मर्दों पर कभी ऐसे कमेंट्स नहीं आते, लेकिन महिलाओं के लिए हमेशा अलग स्टैंडर्ड रखे जाते हैं। काजोल बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग और पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता है। चाहे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की सिमरन हों या ‘गुप्त’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों की दमदार भूमिकाएं, काजोल ने साबित किया है कि वह किसी भी किरदार में जान डाल सकती हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत