राहुल गांधी, खड़गे, नितिन गडकरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव: खड़गे का हाथ थाम वोट देने पहुंचे गडकरी, लेट हो गए राहुल तो मची भागम भाग- VIDEO

Delhi news: उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो खड़गे और गडकरी का है, जिसमें दोनों नेता हाथ पकड़ कर वोट देने जा रहे हैं।

Saurabh Pal

New Delhi: राजधानी दिल्ली में 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन में वोटिंग की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई और शाम को 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान पक्ष विपक्ष के कुछ ऐसे वीडियो आए जो चौकाने वाले हैं।

उपराष्ट्रपति का चुनाव किसी अन्य की चुनाव की तरह नहीं होता है। यह बिल्कुल अलग है। इसीलिए शायद सत्ता और विपक्ष के वोटरों का दोस्ताना अंदाज भी दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सत्ता और विपक्ष के कई सांसदों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

खड़गे और गडकरी की जुगलबंदी का वीडियो

सबसे ज्यादा जिस वीडियो की चर्चा हो रही है, वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी का है। जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने दोनों नेता जा रहे हैं। इस मल्लिकार्जुन खड़गे ने नितिन गडकरी का हाथ थामा हुआ था। इस सत्ता और विपक्ष के मेल पर लोग मौज ले रहे हैं। साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सियासी तंज भी कसे जा रहे हैं। मामला दो धुर विरोधी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। इसलिए वीडियो पर चर्चा छिड़नी तो तय थी।

वोटिंग में लेट हुए राहुल गांधी!

वहीं दूसरा वीडियो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का है। कांग्रेस नेता इससे पहले निजी दौरे पर मलेशिया गए हुए थे। चर्चाएं थी कि शायद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग न लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी भी वोट डालने पहुंचे, लेकिन थोड़ा लेट हो गए। इस दौरान राहुल गांधी झटपट पहले वोट करने पहुंचे। इस दौरान भागमभाग देखने को मिली। साथ मलेशिया से लौटने के बाद राहुल गांधी के लुक की भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

देर रात आएगा चुनाव परिणाम

गौरतलब है कि राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर 782 सांसद को वोट देना है। शाम 5 बजे के बाद वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी