भारतीय सेना (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

आतंकियों के नेटवर्क पर जबरदस्त प्रहार, अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 21 आतंकी ढेर

21 terrorists have been killed so far : भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अब तक अलग-अलग कार्रवाई में 21 आतंकवादी मारे गए हैं।

पूजा सिंह

Terrorists have been killed in Different Encounters: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंकती हमले में 26 पर्यटकों की हत्या हुई थी। इसके बाद से भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ऑपरेशनों में आतंवादियों को ढूंढ-ढूंढकर मार गिराया है। भारतीय सुरक्षा बलों ने अब तक कि 6 अलग- अलग मुठभेड़ों में  21 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 12 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय आतंकी शामिल हैं।

इन ऑपरेशनों के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकिवादियों पर जबरदस्त प्रहार किया है। जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नेटवर्क कमजोर हुआ है।

ऑपरेशन अखल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल रही। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया।

सांभा सेक्टर में 7 आतंकी ढेर

बीएसएफ ने सांभा सेक्टर में जैश-ए-मोहम्मद के 7 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया। ये आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसे नाकाम सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

शोपियां लश्कर के 3 आतंकी मारे गए

शोपियां के केल्लर जंगल में लश्कर के तीन बड़े आतंकी मारे गए। इनमें A कैटेगरी का आतंकी शाहिद कुट्टे शामिल था, जो कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। उसके साथ अदनान शफी डार और आमिर बशीर भी मारे गए, जो TRF से जुड़ा था। इसी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी।

त्राल के जंगल में जैश के 3 आतंकी ढेर

त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के तीन लोकल आतंकी मारे गए. इनमें आसिफ अहमद शेख (डिस्ट्रिक्ट कमांडर), आमिर नज़ीर वानी और यावर अहमद भट्ट शामिल थे. तीनों C कैटेगरी के आतंकी थे।

ऑपरेशन महादेव

ऑपरेशन महादेव में सुरक्षा बलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर किया था। मुलनार गांव में ऑपरेशन महादेव के तहत लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकी सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मार गिराया गया।

ऑपरेशन शिव शक्ति

ऑपरेशन शिवशक्ति के दौरानभारतीय सुरक्षा बलों ने पूंछ में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला