बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर जानिए उनके राजनीतिक सफर, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और आपातकाल से जुड़े अहम फैसले।
indira gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।

  • 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

  • 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में निभाई निर्णायक भूमिका।

  • 1975 में आपातकाल लगाने का फैसला रहा सबसे विवादित।

Indira Gandhi 109th Birth Anniversary: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज 19 नवंबर, गुरुवार को मनाई जा रही है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक रही हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर लिए गए उनके कई फैसलों की चर्चा आज भी होती है। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

आजादी की लड़ाई में भी निभाई अहम भूमिका

इंदिरा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बचपन में उन्होंने 'बाल चरखा संघ' की स्थापना की थी। इसके अलावा, 1930 के असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस की मदद के लिए बच्चों का संगठन 'वानर सेना' बनाया था। बाद में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

indira gandhi
नवभारत विशेष: जेन्सेन हुआंग से जुड़ा हनी ट्रैप मामला, अब कारोबारियों पर भी जासूसी का खतरा?

14 बैंकों का किया राष्ट्रीयकरण

इंदिरा गांधी के बड़े फैसलों में साल 1969 में देश के 14 प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण शामिल है। इस फैसले का मुख्य मकसद बैंकिंग सेवाओं और कर्ज की सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाना था। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और कृषि क्षेत्र को इसका लाभ देने पर जोर दिया गया। इस कदम के जरिए बैंकिंग व्यवस्था को सामाजिक और आर्थिक विकास से जोड़ने की कोशिश की गई।

indira gandhi
आलोचना के बाद भी इंदिरा गांधी ने किया बैंकों का राष्ट्रीयकरण(सोर्स- सोशल मीडिया)

हरित क्रांति को दिया बढ़ावा

इंदिरा गांधी ने 1960 के दशक के आखिरी वर्षों और 1970 के दशक की शुरुआत में हरित क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका लक्ष्य देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना और भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाना था। इसके लिए उन्नत किस्म के बीज, रासायनिक खाद, सिंचाई सुविधाओं और कृषि सहायता कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया गया।

1971 के युद्ध और बांग्लादेश मुक्ति में अहम भूमिका

इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई थी। भारत के समर्थन और सैन्य हस्तक्षेप के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र देश बना। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति को मजबूत किया।

indira gandhi with sam manekshaw
इंदिरा गांधी, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ(सोर्स- सोशल मीडिया)

'गरीबी हटाओ' का दिया नारा

इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक कार्यकाल में गरीब और वंचित तबके के विकास को प्राथमिकता दी। इसी उद्देश्य से उन्होंने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था। इस अभियान के तहत गरीबों के कल्याण और आर्थिक विकास से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया गया।

आपातकाल के फैसले से हुआ बड़ा राजनीतिक विवाद

इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था। इसके लिए 'आंतरिक अशांति' को आधार बनाया गया था। आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं पर पाबंदियां लगाई गईं और प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई। उनके इस फैसले की भारतीय राजनीति में व्यापक आलोचना हुई। आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादित घटनाओं में से एक माना जाता है और इसने भारतीय राजनीति की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया।

 indira gandhi
आपातकाल लगाने पर हुई थी इंदिरा गांधी की भारी आलोचना(सोर्स- सोशल मीडिया)
indira gandhi
नवभारत विशेष: अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से हुईं सम्मानित

इंदिरा गांधी को साल 1971 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। इनमें 1972 में बांग्लादेश मुक्ति के लिए मेक्सिकन अकादमी पुरस्कार, 1973 में एफएओ का दूसरा वार्षिक पदक, 1953 में अमेरिकी मदर अवार्ड और 1971 में अर्जेंटीना की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी की ओर से डिप्लोमा ऑफ ऑनर शामिल हैं।