राहुल गांधी सोर्स- IANS
देश

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने रिजिजू के बयान को लेकर केंद्र को घेरा। आरोप लगाया कि छात्रों पर पैलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल हुआ।

करुणा नंद शाहवाल

Rahul Gandhi On BJP Kiren Rijiju: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाया कि संसद से महज आधा किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई में एक बच्चे की आंख चली गई और एक बच्ची का कान कट गया। राहुल ने कहा कि जब ऐसी बर्बरता के आरोप सामने हैं तो दिल्ली पुलिस की तारीफ कैसे की जा सकती है।

छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तारीफ करनी चाहिए। संसद से आधा किलोमीटर दूर, शांतिपूर्ण छात्रों पर पैलेट गन चली, कील लगी लाठियां चलीं, एक बच्चे की आंख चली गई, एक बच्ची का कान कट गया। इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह खुद उन घायल बच्चों से मिले हैं और हजारों वीडियो देश ने देखे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार का "मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा" है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों पर लाठी चलाओ और फिर कह दो कि कुछ हुआ ही नहीं।

अमित शाह पूरे सत्र विपक्ष से भागते रहे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा, "पूरे सत्र 'लापता' अमित शाह विपक्ष से भागते रहे। और प्रधानमंत्री ने आज तक छात्रों से माफी नहीं मांगी।"

उन्होंने आगे कहा कि देश के लिए सबसे बड़ा खतरा ऐसे लोग हैं, जिन्हें न अपनी गलती दिखती है और दिखने पर मानते नहीं।" राहुल गांधी ने सरकार से देश के बच्चों से झूठ नहीं बोलने की अपील करते हुए कहा कि उनके पास "आंखें हैं और याददाश्त भी।

किरन रिजिजू के बयानो का किया जिक्र

इससे पहले, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान "एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा" और किसी की हड्डी तक नहीं टूटी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं है।

रिजिजू ने पुलिस की कार्रवाई को बताया उचित

रिजिजू ने दावा किया कि हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे और इनमें से कई ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने छात्रों के नाम पर प्रदर्शन में घुसकर हिंसा भड़काने की कोशिश की।

उन्होंने आम आदमी पार्टी, "डफली बजाने वाले आंदोलनकारियों", भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर भी प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप लगाया।

संसद की ओर बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों को रोका गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर इसी तरह का प्रदर्शन कांग्रेस के शासनकाल में हुआ होता, तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर होती और हजारों लोगों की मौत हो सकती थी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान एक भी लाठी का इस्तेमाल नहीं किया और प्रदर्शनकारियों को केवल उस समय रोका गया,

जब वे जबरन संसद की ओर बढ़ने लगे। रिजिजू ने कहा था कि प्रदर्शन में कोई मौत नहीं हुई और इतने बड़े आंदोलन को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन की तारीफ की जानी चाहिए।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी

1996 में मुझसे हुई थी गलती, नितिन गडकरी ने पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर खोला बड़ा राज

कोर्ट से लिस्ट क्यों छुपा रही सरकार? छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, केस वापसी में देरी पर उठाए सवाल

वंदे मातरम् विवाद पर खरगे का पलटवार, बोले- अपराध है तो गांधी, नेहरू और वाजपेयी पर भी केस दर्ज करें