झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

Rahul Gandhi: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने खुशी जताई। उन्होंने इसे छात्रों के संयम और संघर्ष की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।
Rahul Gandhi on Jharkhand Students
राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Rahul Gandhi on Jharkhand Students: झारखंड सरकार ने JSSC- JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाले के विरोध में प्रधर्शन कर रहे छात्रों की मांग मान ली हैं। सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे छात्रों की जीत करार दिया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की। कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी, और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की- यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई। यही सही तरीका है-छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।

देश के हर छात्र के साथ खड़ी कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्रों और हेमंत सोरेन सरकार के बीच सहमति बनी, और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। मुख्यमंत्री सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई। यही सही तरीका है- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए। 

कांग्रेस नेता आगे कहा कि कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है। और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे। ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक मिले। पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।

झारखंड सरकार ने छात्रों पर नहीं चलवाई पैलेट गन 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मनोज कुमार झा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार ने छात्रों की आवाज को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना है। झारखंड सरकार ने छात्रों पर पैलेट गन नहीं चलाई और कील लगी लाठियां नहीं बरसाईं।

RJD सांसद ने आगे कहा कि छात्रों की कुछ लंबे समय से चली आ रही मांगें थीं जिन्हें सरकार ने कहा है कि हम पूर्ण करेंगे। सभी सरकारों और केंद्र सरकार को भी यह निर्देश है कि छात्रों को देशद्रोही और नक्सली कहकर आप भाग नहीं सकते हैं।

Rahul Gandhi on Jharkhand Students
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र? 

रांची में JPSC-JSSC सुधार मंच के नेतृत्व में छात्र बीते 24 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। सोमवार को झारखंड सरकार ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, मामले की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com