विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बवाल, भारत ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई

Narowal Hindu Temple Demolition: नारोवाल में सौ साल पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर ढहाए जाने पर भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाई। विदेश मंत्रालय ने पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

अक्षय साहू

India Slams Pakistan Over The Hindu Temple Demolition: भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में सौ साल पुराने एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर ढहाए जाने के मामले में पाकिस्तानी सरकार को कड़ी फटकार लगाई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने हिंदू मंदिर को ढहाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान की सरकार से मांग की कि वो तुरंत इसकी जांच करें और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में स्थित मंदिर को कथित तौर पर 21 अगस्त को ध्वस्त कर दिया गया था। आरोप है कि कुछ कट्टरपंथियों ने मंदिर की जमीन पर मदरसा बनाने के लिए सौ साल पुराने पूजा स्थल को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक मंदिर सौ साल से भी पुराना था और बारिश के बाद ढह गया।  

सौ साल पुराने मंदिर को तोड़ा जाना चिंताजनक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि, हमने पाकिस्तान के नारोवाल के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने की चिंताजनक करने वाली खबरों पर गहरी चिंता जताई है। हम इस सौ साल पुराने अल्पसंख्यक मंदिर के खिलाफ इस घिनौनी हरकत की पूरी तरह से निंदा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, अधिकारियों की लापरवाही और इस सौ साल पुराने मंदिर की सुरक्षा में उनकी नाकामी चिंता की बात है। ऐसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदाय की कमजोरी और पाकिस्तान में उनकी धार्मिक आजादी और पूजा स्थलों में की गई तोड़-फोड़ की इस निंदनीय हरकत उल्लंघन की साफ याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार से इस घटना की तुरंत और पारदर्शी जांच करने और यह सुनिश्चित करने की मांग करते हैं कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

अल्पसंख्यक समुदाय ने लगाए थे आरोप 

21 अगस्त को कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने मंदिर को गिरा दिया था। आरोप है कि मंदिर की जमीन को पास के मदरसे में शामिल करने की कोशिश की गई। हालांकि, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण जर्जर मंदिर ढह गया।

अल्पसंख्यक संगठनों और पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (PMMP)  के चेयरमैन असलम परवेज सहोत्रा ने मामले में पंजाब सरकार से कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव को लिखित शिकायत दी गई है। 

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील